hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

दशरंगपुर पुलिस की अवैध शराब विक्रेता के विरूद्ध कार्यवाही।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रतिनिधि~अजय जांगड़े

 छत्तीसगढ़ / कबीरधाम  ~पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के परिवहन तथा बिक्री पर अंकुश लगाने सख्त निर्देश दिया गया था। जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री संतराम सोनी के दिशा निर्देश पर चौकी प्रभारी दशरंगपुर सहायक उप.निरीक्षक संजय मेरावी के कुशल नेतृत्व में दशरंगपुर पुलिस द्वारा विशेष टीम तैयार कर आम जनों से मिलकर क्षेत्र को अपराध तथा अपराधियों से मुक्त बनाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर के द्वारा बताये अनुसार घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया गया। जिसमें आरोपी (1) रमेश निषाद पिता आत्मा राम निषाद उम्र 18 वर्ष साकिन निनवा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा (छ.ग.)। (2) चंद्रशेखर यादव पिता नरेन्द्र यादव उम्र 26 वर्ष साकिन निनवा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा (छ.ग.) को अवैध शराब परिवहन करते रंगे हाथों धर दबोचा गया। आरोपियों के पास रखें एक नीले रंग के थैले में 25 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 3000/-रूपये के साथ पकड़ा गया। तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर परिवहन में उपयुक्त 01 मोटरसाइकिल कैलिबर कावासाकी कीमती 20000 /-रूपये को जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी दशरंगपुर प्रभारी सहायक उप. निरीक्षक संजय मेरावी, स0उ0नि0 रूपलाल पाटवी स0उ0नि0 सुनील यादव, प्रधान आरक्षक 381 सैय्यद समसेर अली, प्रधान आरक्षक 344 रूपेश देवांगन, आरक्षक 772 विजय चन्द्रवंशी, 492 श्रवण यादव, 41 कपिल धुर्वे का योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ के वनो मे आतंकवाद खात्मे कि ओर

Sakshi Bansod

Chunesh Sahu

प्रचार के अभाव में फीका पड़ सकता है एक दिवसीय मेला, राजनीतिक असंतुलन ने बढ़ाई चिंता सांसद संतोष पांडेय होंगे अतिथि 

hindmedianews

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर अरौद डूबान में विजय दशमी उत्सव का हुआ आयोजन*

Chunesh Sahu

महिला कांग्रेस ने किया एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी का आत्मीय स्वागत

Chunesh Sahu

*RTI के तहत जानकारी देने अधिकारी के छूट रहे पसीने…* आवेदकों को दबाने का किया जा रहा प्रयास…. चर्चाएं व्याप्त

Chunesh Sahu