
उपचार कराने में असमर्थ 02 मानसीक रोगीयो को पंण्डरिया पुलिस ने भेजा बेहतर इलाज हेतु राज्य मानसीक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर।

प्रतिनिधि ~ अजय जांगड़े





प्रतिनिधि ~ अजय जांगड़े
स्थिति ठीक ना होने से घर में उपस्थित मानसिक रोगी का उपचार नहीं करा पा रहे हैं। जिन का विशेष ध्यान रखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के मार्गदर्शन पर तत्काल थाना प्रभारी पंण्डरिया के द्वारा उक्त रोगियों का डाक्टरी परीक्षण कराकर व माननीय जेएमएफसी न्यायालय पण्डरिया के न्यायालय में पेश करने पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उक्त विक्षिप्तो को राज्य मानसीक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उक्त सराहनीय कार्य में थाना पंण्डरिया प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। क्षेत्रवासियों के द्वारा पंण्डरिया पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे, अभियान की अत्यंत सराहना की जा रही है। साथ ही मानसीक रूप से अस्वस्थ मरीजों के परिजनो द्वारा पंडरिया पुलिस को भावुक होकर नम आंखो से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

