hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

मोहल्ला क्लास ~विपरीत परिस्थिति में जगा रहे शिक्षा का अलख ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 संवाददाता : अजय जांगड़े 

कबीरधाम / पंडरिया:  शिक्षक शिवकुमार बंजारे द्वारा मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों को कोरोनाकाल में भी पढ़ाई से जोड़े रखने हेतु सतत् प्रयास किया जा रहा है।

  कोरोनावायरस के कारण विगत शिक्षा सत्र से शाला बंद है बच्चों को सुरक्षित अपने मोहल्ले में रहते हुए नियमित पढ़ाई से जोड़े रखने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियमित नए- नए नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में *पढ़ई तुंहर दुवार* के अंतर्गत *मोहल्ला क्लास* की नवाचारी शुरूआत किया गया ।

मोहल्ला क्लास म जाके पढ़बो तभे नवा छत्तीसगढ़ गढ़बो* आदरणीय शिक्षा मंत्री जी के ध्येय वाक्य को लेकर पंडरिया ब्लाक के संकुल केंद्र सोमनापुर नया के शासकीय प्राथमिक शाला झिरियाखुर्द के प्रभारी शिक्षक श्री शिवकुमार बंजारे द्वारा इस कार्य को बेहतर ढ़ंग से किया जा रहा है। इस मोहल्ला क्लास में आधुनिक टेक्नोलॉजी SMART LED TV,इंटरनेट मोबईल कनेक्टिविटी,साऊण्ड सिस्टम, आकर्षक टीचिंग लर्निंग मटेरियल, खिलौने, विभिन्न प्रकार के टूल्स, पुस्तकालय, खेल, योगशिक्षा तथा विभिन्न नवाचारी गतिविधियों का प्रयोग करके आकर्षण पैदा किया गया। ताकि बच्चे शिक्षा के मुख्यधारा से जुड़े रहें। जिससे इस मोहल्ला क्लास में प्रतिदिन 40से 50बच्चे उपस्थित होकर शैक्षिक गतिविधियों से जुड़ें हुए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं पालकों के सहयोग से गतवर्ष भी लगातार तीन महीने तक स्थाई रूप से टेंट लगाकर मोहल्ला क्लास का संचालन किया गया। बच्चों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने समझाइश दी जा रही है। कोरोना महामारी के नियंत्रण एवं बचाव हेतु मास्क का वितरण भी किया गया है। लेखन सामग्री पेंसिल, कॉपी,पेन एवं शैक्षिक पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया है।

 संकुल केंद्र प्रभारी श्री एस.पी. डड़सेना जी* एवं *विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी.बनर्जी जी* द्वारा सतत् रुप से शिक्षकों को अच्छे कार्य करते रहने हेतु उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन दिया जाता है जिससे शिक्षकों में कार्य के प्रति उत्साह बना रहता है।

संबंधित पोस्ट

अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में शोध को बढ़ावा

Sakshi Bansod

*धान खरीदी के नाम पर किसानो से कई लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी* *मुंगेली पुलिस के गिरफ्त मे*

Chunesh Sahu

विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल,चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, ICC ने प्राइज मनी में किया भारी इजाफा

Sakshi Bansod

विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर मौके पर किया गया परीक्षण 

Chunesh Sahu

सामुदायिक पुलिसिंग को नई मजबूती: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह पहुंचे सुदूर वनांचल ग्राम बेंदा, ग्रामीणों और बच्चों से किया सीधा संवाद

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ने छत्तीसगढ़ के सम्मान में डाला डाका, शिक्षा स्तर हुआ घटिया 

hindmedianews