hindmedianews
Breaking News
अन्य

30 पाठ्यक्रमों में देगा प्रशिक्षण मुहैया कराएगा बड़ौदा आरसेटी, आवेदन आमंत्रित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

30 पाठ्यक्रमों में देगा प्रशिक्षण मुहैया कराएगा बड़ौदा आरसेटी, आवेदन आमंत्रित
धमतरी 28 जून 2021/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) के द्वारा 29 विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान के निदेशक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुर्गीपालन, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, पेपर कव्हर और लिफाफा निर्माण, वाणिज्यिक बागवानी, बकरीपालन, सब्जी नर्सरी प्रबंधन और खेती, पापड़, अचार और मसाला पावडर निर्माण, डेयरी फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट बनाना, मछलीपालन, सामान्य उद्यमिता विकास- गोबर से बने उत्पाद, जूट निर्माण उद्यम, फास्ट फूड निर्माण, बैंक मित्र, वाणिज्यिक बागवानी, मशरूम उत्पादन, फोटो फ्रेमिंग एवं लेमिनेशन और स्क्रीन प्रिंटर्स, कृषि उद्यम, मधुमक्खी पालन, घरेलू अगरबत्ती निर्माण, बांस और बेंत शिल्प निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यम, इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत सेवा, मोबाइल फोन मरम्मत एवं सेवा, ब्यूटी पार्लर प्रबंधन, नरम खिलौना निर्माण एवं विक्रय, सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम, मशीनरी और कांक्रीट का काम, महिला सिलाई तथा सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम सह साइकिल रिपेयरिंग पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में ग्रामीण बेरोजगार महिला-पुरूष जिनकी उम्र 18 से 45 के बीच है, वे आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सुविधायुक्त होगा। प्रत्येक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए 35-35 सीटें आरक्षित हैं। आवेदक को आवश्यक दस्तावेज के तौर पर राशन कार्ड या मनरेगा जाॅब कार्ड की फोटोकाॅपी, 4 पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ्स, आधार कार्ड की छायाप्रति अपने साथ लेकर कलेक्टोरेट परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित कार्यालय निदेशक, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में उपस्थित होकर सम्पर्क कर सकते हैं अथवा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8839542410 या 9755917024 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

Chunesh sahu 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम में चावल संकट: खाद्य अधिकारी की चुप्पी से उठे सवाल

hindmedianews

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफतार

rakeshbhaskar

विकास खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में उद्घाटन समारोह में विधायक कुंवर सिंह हुए शामिल,,,

Chunesh Sahu

प्रेस विज्ञप्ति  *गुंडरदेही में जीएसटी सुधारों पर मंथन होगा कल साथ ही जिला स्तरीय प्रबुद्धजन संवाद का होगा आयोजन*

Chunesh Sahu

जिला स्तरीय ड्राइवर समारोह में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन

Chunesh Sahu

गाली गलौच कर मारपीट किये जाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार.. एक्सिडेंट को लेकर हुईं मारपीट.हॉस्पिटल रायपुर में मृत्यु हो जाने से जोड़ी गई आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 भादवि.*

Chunesh Sahu