hindmedianews
Breaking News
आत्महत्याक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवती का शव,क्षेत्र में सनसनी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रारोड क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत और कौतूहल का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के समीप स्थित एक पेड़ पर युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।

मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि प्रारंभिक जांच के बाद जीआरपी ने इसे गौरेला सिटी पुलिस का मामला बताते हुए संबंधित थाने को सूचना दे दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और भी उलझ गई है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राथमिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र में इस तरह की घटना से लोगों में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित पोस्ट

सिपाही-सेतगंगा मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान

rakeshbhaskar

*शिक्षा के आड़ लेकर छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़….* *उच्च शिक्षा मंत्री से शिकायत करने कयास तेज…*

Chunesh Sahu

गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी के उपस्थिति में भारत की आजादी से

Chunesh Sahu

अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, हथियार लहराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

rakeshbhaskar

राष्ट्रीय कृमि दिवस की द्वितीय चरण पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरकोना में छात्र छात्राओं को खिलाई गई दवा 

hindmedianews

कार्य स्थल पर सूचना पटल से पारदर्शिता गायब,प्रतिबंधित लाल ईंट से बन रहा आंगनबाड़ी केंद्र ,कोर्ट आदेश की अवहेलना, अधिकारियों व तकनीकी सहायक की भूमिका संदिग्ध

hindmedianews