hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) के निर्देशन मे थाना अजाक द्वारा बलात्कार, एससी एसटी एक्ट के प्रकरण मे 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला मुंगेली

11.04.2026

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, एससी एसटी के प्रकरण मे थाना अजाक द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 113/26 धारा 64 (2)(एम) बीएनएस 5(एल), 6 पास्को एक्ट एवं 3(2)(व्ही) एससी एसटी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

25.03.2026 को पीड़िता थाना सिटी कोतवाली मुंगेली आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आयुष सिंह निवासी घुठेली के द्वारा इंस्ट्राग्राम के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्रेमजाल मे फंसाकर शादी का झांसा देकर वर्ष 2023 से 03 वर्षो तक लगातार शारीरिक संबंध बलात्कार करना बताने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 113/26 धारा 64 (2)(एम) बीएनएस 5(एल), 6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे मामले मे एट्रोसिटी की धारा 3(2)(व्ही) जोड़ी गई जिसके उपरांत मामले की विवेचना उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) के द्वारा करते हुये विवेचना के दौरान सभी साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी की पतासाजी की गई।

प्रकरण मे फरार आरोपी आयुष सिंह की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 11.04.2026 को ग्राम चातरखार मुंगेली के पास घेराबंदी कर आरोपी आयुष सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 24 वर्ष 05 माह निवासी घुठेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली छ.ग. को हिरासत मे लेकर पुछताछ पर धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकर करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना अजाक के आरक्षक की अहम भुमिका रही।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया को मिला विकास का नया आयाम, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपये के कार्यों की स्वीकृति

hindmedianews

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या

hindmedianews

वीरेन्द्र जांगड़े जिला युकां उपाध्यक्ष पद पर बहाल, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर किया गया था निलंबित

hindmedianews

न्यायिक अधिकारियों के लिए एक दिवसीय संभागीय सेमीनार का हुआ आयोजन , आधुनिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Sakshi Bansod

शिव भक्ति में लीन आस्था और विश्वास की 151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा हुई पूरी, पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों ने भोरमदेव मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक,भगवामय हुआ जिला कबीरधाम

hindmedianews

शासन, प्रशासन नहीं कर पायी सेमरहा में मृत 19 लोगों की दशगात्र पूर्ण व्यवस्था, सामाजिक लोगों ने लगाई आरोप

hindmedianews