hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

पंडरिया को मिला विकास का नया आयाम, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपये के कार्यों की स्वीकृति

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा।विकास की दिशा में पंडरिया नगर को एक बड़ी सौगात मिली है। नगर पालिका परिषद पंडरिया में 55 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी की गई है।

विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से नगर में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। स्वीकृत राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में किड्स प्ले एरिया, जॉगिंग एरिया, पेयजल व्यवस्था, सीसी रोड, नाली निर्माण, स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइट, पेवर ब्लॉक और विद्युत पोल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य किए जाएंगे।

इस उपलब्धि पर विधायक बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार के सुशासन और विकास नीति का लाभ अब जनता को जमीनी स्तर पर मिल रहा है।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। पंडरिया विधानसभा में भी वह विकास कार्य, जो कांग्रेस शासनकाल में ठप पड़े थे, अब गति पकड़ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है, वहीं शहरी क्षेत्रों में सड़कों, चौक-चौराहों और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विधायक बोहरा ने बताया कि हाल ही में एनएच 130ए के अंतर्गत पंडरिया नगर में 4.55 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य हेतु 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री द्वारा दी गई है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। इससे पहले भी नगर पालिका क्षेत्र में 1 करोड़ रुपये के विकास कार्य, स्वच्छता वाहनों की खरीदी, हरिनाला पुल निर्माण, और पंडरिया बाईपास जैसे कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि पंडरिया नगर की आर्थिक प्रगति और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए चल रहे ये विकास कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। नगर के सौंदर्यीकरण, सुगम आवागमन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से पंडरिया की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

संबंधित पोस्ट

फर्जी कंपनी बनाकर 5.51 लाख की ठगी, आरोपी मिर्जापुर से पकड़ा गया

Sakshi Bansod

केशमर्दा में लाल पानी पीने को मजबूर बैगा आदिवासी, भाजपा सरकार के दावे खोखले – तुकाराम चंद्रवंशी

hindmedianews

थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम छग0 आबकारी एक्ट , जुआ एक्ट अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही  ,

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ बीईओ के.आर. दयाल का स्वागत, शिक्षकीय मुद्दों पर हुई चर्चा……!

गुंडरदेही- अर्जुंदा प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

Chunesh Sahu

गुजरात में PM मोदी ने की CM विष्णु देव साय की खुलकर प्रशंसा

Sakshi Bansod