hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शिक्षा में नई आयाम: सनराइज पब्लिक स्कूल में अनुभवी प्राचार्य की नियुक्ति, शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा/पंडरिया।

विकासखंड पंडरिया के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सनराइज पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अनुभवी एवं उच्च शिक्षित प्राचार्य की नियुक्ति कर शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की पहल की गई है।

विद्यालय अब अपने मूल उद्देश्य “शिक्षित हो सभी, विकसित हो भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले प्राचार्य बिस्वजीत राथा को जिम्मेदारी सौंपी है, जिनके नेतृत्व में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में नई ऊर्जा और अनुशासन का संचार हुआ है।

प्राचार्य बिस्वजीत राथा, जो ओडिशा राज्य से पंडरिया आए हैं, शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी योग्यता रखते हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान एवं इतिहास जैसे दो विषयों में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है, साथ ही बीएड एवं एलएलबी जैसी पेशेवर डिग्रियां भी अर्जित की हैं।

यदि उनके अनुभव की बात करें तो वे शिक्षा क्षेत्र में लगभग 23 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं, जिसमें से 10 वर्षों तक उन्होंने हेडमास्टर के रूप में सफलतापूर्वक सेवाएं दी हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार देखा जा रहा है और छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्राचार्य राथा का स्पष्ट मानना है कि शिक्षा हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए और समाज के समग्र विकास में इसकी अहम भूमिका है। वे “सभी का विकास” के सिद्धांत को अपने कार्य का आधार मानते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर महापात्रा के निर्देशन में तथा प्राचार्य बिस्वजीत राथा के कुशल नेतृत्व में सनराइज पब्लिक स्कूल की पूरी टीम समर्पण और जिम्मेदारी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी… धान की कीमत 3200 /क्विंटल , KG से UG तक शिक्षा फ्री पूरी घोषणाएं

Chunesh Sahu

साइबर सेल द्वारा,फ्राड हुआ 91500/-रुपये कराया गया वापस*। फ्रॉड होने पर इस नंबर पर कर सकते है शिकायत…..

Chunesh Sahu

सेठानी का ताज अब एपीओ के सिर पर है।” “सीईओ तो सिर्फ मोहरा हैं, असली कमान संविदा एपीओ के हाथ में है।” जिला पंचायत की सेठानी की कहानी — संविदा एपीओ बना मुखिया

Chunesh Sahu

विधानसभा कवर्धा में भाजपा कांग्रेस के सामने नाटा, मजहब के सिवा कुछ और नहीं वोट बैंक बढ़ाने के लिए पर जनता मासूम है, मजबूर नही: धर्म इंसानियत है और वोट भविष्य

hindmedianews

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहमदनगर, महाराष्ट्र कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया उद्घाटन…

Sakshi Bansod

ग्राम पंचायत पथर्री में भव्य रूप से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में सामाजिक समरसता का संदेश

rakeshbhaskar