hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद

जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्राम मनकी के मानस गान प्रतियोगिता सम्मेलन में की शिरकत*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्राम मनकी के मानस गान प्रतियोगिता सम्मेलन में की शिरकत*

 

       *बालोद :-* क्षेत्र के आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला में ग्राम मनकी (साल्हे) में आयोजित मानस गान सम्मेलन ने जनमानस को राममय कर दिया। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद के जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुई। भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और वर्तमान सुशासन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इस संपूर्ण जगत के नियंता हैं। उनकी कृपा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज प्रदेश और देश में जो सुशासन की सरकार चल रही है, वह वास्तव में प्रभु श्री राम के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है। राम राज्य की परिकल्पना को साकार करना ही वर्तमान नेतृत्व का मुख्य ध्येय है। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि भारत के खोए हुए गौरव की पुनर्स्थापना है। इस ऐतिहासिक घटना से पूरे विश्व में सनातन की शक्ति बढ़ी है और हर हिंदू का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। ग्राम मनकी में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न मंडलियों ने रामायण की चौपाइयों के माध्यम से ज्ञान की गंगा बहाई। अतिथियों ने मानस के मर्मज्ञों का सम्मान किया और युवाओं से अपील की कि वे रामायण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। अतिथियों के आगमन पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभा रामलाल नायक सभापति जिला पंचायत बालोद,प्रेमलाल यादव सरपंच, दयाराम पाटिल अध्यक्ष आयोजक समिति, रामनाथ घरेन्द्र उपसरपंच, मनीषा ठाकुर पंच, टिकेश्वर साहू पंच, त्रिलोका साहू पंच, कुन्ती बाई साहू पंच, उवस राम साहू, गोरेलाल साहू, गौतम रंगारे उद्घोषक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: 

गगनदीप सिन्हा 7771845128

हिरदे सिन्हा 7389867471

 

 

 

 

 

*प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र संपूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी : तारणी चंद्राकर*

 

*ग्राम खप्परवाड़ा में हुआ भव्य मानसगान सम्मेलन* 

 

     *बालोद :-* मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवनचरित्र आदर्श जीवन जीने की संपूर्ण पाठशाला है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस और सुदृढ़ समाज का निर्माण कर सकते हैं। उक्त बातें बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्राम खप्परवाड़ा में आयोजित भव्य श्रीरामचरित मानस सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के आसंदी से कहीं। गांव में आयोजित इस मानस सम्मेलन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन की शुरुआत विधि-विधान से मानस गान और प्रभु श्री राम की आरती के साथ हुई। कार्यक्रम में स्थानीय मानस मंडलियों के साथ-साथ दूर-दराज से आए विद्वानों ने श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों के माध्यम से भगवान राम के जीवन प्रसंगों का जीवंत वर्णन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि आज के आधुनिक युग में जब मानवीय मूल्य क्षीण हो रहे हैं, तब श्रीरामचरित मानस की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। प्रभु राम ने पुत्र, भाई, पति और राजा के रूप में जो मर्यादाएं स्थापित कीं, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके जीवन का हर अध्याय हमें धैर्य, त्याग और न्याय की सीख देता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से केवल नई पीढ़ी को अपनी संस्कारों की जानकारी मिलती है और समाज में आपसी भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। इस अवसर पर श्रीमती कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, सुधा चंद्राकर सरपंच, नीलम निर्मलकर उपसरपंच, विनय साहू, हरीश चंद्राकर, चित्ररेखा चंद्राकर पंच, ईश्वर चंद्राकर अध्यक्ष आयोजक समिति, संजय विश्वकर्मा, धनेश चंद्राकर, उमेश चंद्राकर, भागवत चंद्राकर, जीवन चंद्राकर उद्घोषक आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर; 

गगनदीप सिन्हा 7771845128

हिरदे सिन्हा 7389867471

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ ग्राम कामठी में 700 से अधिक जोड़ों और श्रद्धालुओं ने किया 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक

hindmedianews

घोर लापरवाही जल जगार से लेकर जल बर्बाद करने तक…. मामला जल संसाधन विभाग का

Chunesh Sahu

*निजी अस्पताल के बाद अब सरकारी अस्पताल की लापरवाही आई सामने….* जि़म्मेदार अधिकारी की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल….???.?

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ विद्युत ठेका श्रमिक विकास संगठन के नेतृत्व मे 3 सूत्रीय मांग के लिए बैठक संपन्न

Chunesh Sahu

शासकीय भवन, कार्यालय, स्कूल-कॉलेज को तंबाकू मुक्त करने पर कलेक्टर ने दिया जोर… राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वयन समिति की बैठक में

Chunesh Sahu

शारदीय नवरात्री के पावन पर्व पर रोट्रेक्ट क्लब द्वारा गरबा महोत्सव का 5 दिवसीय आयोजन

Chunesh Sahu