
विभाग की लापरवाही से हो रही लाखों लीटर पानी की हो रही बर्बादी….
छग/धमतरी
छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला जो जल संरक्षण और संवर्धन के नाम पर वैश्विक स्तर पर पहचान समेत पीएम अवॉर्ड के लिए स्वीकृत हुआ था ।
जहां रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध से जल जागर महोत्व का आग़ाज़ हुआ था, आज वहीं जिम्मेदार विभाग के लापरवाही से लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है ।

आपको बता दें कि हाल ही में कलेक्टर के निर्देशन में रविशंकर जलाशय गंगरेल और सोंढूर जलाशय से निस्तारी हेतु 390 तालाब भरा जाना प्रस्तावित है…
वहीं कलेक्टर ने अपील किया है कि गर्मी के सीजन में पानी की दिक्कत एवं भूजल के नीचे गिरते स्तर को ध्यान में रखते हुए जिलेवासियो को पानी का सदुपयोग करने और व्यर्थ पानी नहीं बहाने की समझाईश भी दी गई। पानी का दुरूपयोग ना हो, इसके लिए नाली बनाकर तालाबों तक पहुंचाने भी कहा गया।

इसके बावजूद कलेक्टर के आदेशों की खुली अवहेलना जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है.. इसके अलावा छोड़े गए निस्तारित पानी को किसानों द्वारा मोटर पंप से चोरी कर धान की सिंचाई के लिए किया जा रहा जिसके एवज में किसानों द्वारा बाकायदा विभाग के सब इंजीनियर और टाइम कीपर( स्थल सहायक) को निर्धारित राशि प्रदाय किया जा रहा है।
आपको बताते चले कि यह पहली मर्तबा नहीं है जब गर्मी के मौसम में धान सिंचाई हेतू पानी नहीं दिया जाता बल्कि दलहन तिलहन खेती को प्रोत्साहित किया जाता है लेकिन किसान लालच में आकर धान बुआई नहीं छोड़ते….।
बल्कि जल संसाधन विभाग के कर्मचारी और धान बोया हुआ किसान के आपसी समझौता होता है कि जब निस्तारण हेतू पानी दिया जाएगा तब किसान मोटर पंप और कुलापा खोलकर पानी को सिंचाई हेतू उपयोग में लिया जाता है,।

वहीं किसानों द्वारा नाहर में मोटर पंप लगाकर सिंचाई हेतू पानी की चोरी की जाती है साथ ही नाहर से लगे ईंट भट्टों पर विभाग की मेहरबानी ओ करम के चलते धड़ल्ले से पानी चोरी कर शासन को लाखों का चूना लगा रहे हैं।
बहरहाल लापरवाह विभाग की लापरवाही इतनी की आलम यह खुला खेत में भी हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है जिसमें विभाग के कर्मचारी को कोई सरोकार नहीं है।

हिन्द मीडिया न्यूज़ टीम के पास कुछ ऐसे भी क्लिप उपलब्ध हुए है जिनमें किसानों द्वारा अधिकारी को एकड़ हिसाब निर्धारित राशि जमा करने की बात स्वीकारी है और यही कारण है कि चोरी करते किसानों और ईंट भट्टों पर जल संसाधन विभाग के सब इंजीनियर और टाइम कीपर मेहरबान है।
चुनेश साहू 7049466638





