hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

धमतरी में परिवारवाद की नई पौध: नेता पुत्र की सियासी लॉन्चिंग की तैयारी**

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी शहर की सियासत में एक बार फिर परिवारवाद का रंग गहराता नजर आ रहा है। शहर के एक बड़े नेता अपने बेटे को राजनीतिक अखाड़े में उतारने की जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं। आगामी त्योहारों से पहले समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो चुका है, और लॉन्चिंग ग्राउंड तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। लेकिन अब एक नए बैनर तले नेता पुत्र को सियासी मंच पर चमकाने की रणनीति बन चुकी है।

यह कोई नई बात नहीं है। सत्तासीन हो या विपक्ष, दोनों ही अपनी वंशावली को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाने में माहिर हैं। आम कार्यकर्ता, जो दिन-रात मेहनत कर झंडे उठाता और दरी बिछाता है, उसे सिर्फ तालियां बजाने और भीड़ जुटाने तक सीमित रखा जाता है। शीर्ष नेता कूटनीति के दम पर अपने बेटों-भतीजों को सत्ता का उत्तराधिकारी बनाते हैं, मानो राजनीति कोई जागीर हो। “राजा का बेटा ही राजा बनेगा” का यह दस्तूर धमतरी की सियासत में भी साफ दिखता है। 

योग्यता, मेहनत और लगन की बातें तो सिर्फ भाषणों तक सीमित हैं। हकीकत में नेताओं का मकसद अपने परिवार को मोटी कमाई और ऐशोआराम की जिंदगी देना है। कार्यकर्ताओं की आकांक्षाएं कुचलकर, उनकी मेहनत को महज सीढ़ी बनाकर ये नेता अपने वंश को सियासत की चोटी पर बिठाते हैं। धमतरी का यह ताजा घटनाक्रम फिर वही सवाल उठाता है—क्या सियासत में आम कार्यकर्ता का कोई भविष्य है, या यह सिर्फ परिवारवाद का खेल है?

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू के प्रचार प्रसार में…. ग्रामीण कर रहें खुलकर समर्थन…*

Chunesh Sahu

अब गायब नहीं होगा विधायक , अब सभी मंडल में होगी विधायक कार्यालय,भावना बोहरा

hindmedianews

* *नशे के विरूद्व बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।* * *अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते गांजा तस्कर गिरफ्तार ।*

Chunesh Sahu

केज लगाने के नाम पर अपात्रों में बांट दी गई 3 करोड़ 78 लाख रुपए का अनुदान राशि। एक साल बाद भी रिकवरी और कार्यवाही अधर में लटकी

Chunesh Sahu

नजूल पट्टाधारियों द्वारा भू भाटक की राशि जमा नहीं करने पर की जाएगी वसूली की कार्यवाही

Chunesh Sahu

शराब पार्टी के बाद विवाद में युवक की मौत, हत्या के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

Sakshi Bansod