hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

शारदीय नवरात्री के पावन पर्व पर रोट्रेक्ट क्लब द्वारा गरबा महोत्सव का 5 दिवसीय आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

शारदीय नवरात्री के पावन पर्व पर रोट्रेक्ट क्लब द्वारा गरबा महोत्सव का 5 दिवसीय आयोजन


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्री के पावन पर्व पर  रोट्रेक्ट क्लब मुंगेली द्वारा  गरबा महोत्सव 2022 का आयोजन नगर पालिका स्कूल प्रांगढ़ में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 5 दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि पिछले 2वर्ष से कोविड-19 के चलते नवरात्रि पर्व पर गरबा डांडिया का आयोजन नहीं हो सका था,रोट्रेक्ट क्लब ऑफ मुंगेली द्वारा इस बार नवरात्रि पर्व पर भक्तिमय माहौल के बीच रोट्रेक्ट गरबा महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है,आयोजन कर्ताओं ने बताया कि एक परिवारिक माहौल में यह आयोजन किया जा रहा है । इसमें भाग लेने के लिए रोट्रेक्ट क्लब द्वारा मैदान में प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था की गई है


रोट्रेक्ट गरबा महोत्सव 2022 का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी,नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी एव पत्रकार साथीगणों ने मातारानी के शैल्यचित्र पर पूजा अर्चनाकर आरती की गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने नवरात्री पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए तथा नगर पालिका अध्यक्ष ने भी नवरात्र पर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर माता की भक्ति में गरबा का लुफ्त उठाने की अपील की एवं रोट्रेक्ट क्लब वालों को लगातार 20 वर्षों से गरबा महोत्सव का आयोजन करने पर समस्त सदस्यों को बधाई दिए। रोट्रेक्ट क्लब द्वारा गरबा प्रेमियों के लिए आकर्षक पुरुस्कार बेस्ट गरबा जोड़ी, गरबा नृत्य,परिधान सीनियर और जूनियर दोनो  के लिए सांत्वना पुरस्कार रखा गया है
इस गरबा के आयोजन मे आकर्षक साज सज्जा एवं बेहतरीन साउंड सिस्टम के साथ गरबा डांडिया प्रेमियों के लिए तैयार किया गया है।
इस आयोजन में रोट्रेक्ट गरबा महोत्सव का आनंद लेने के लिए दर्शक दीर्घा में भी विशेष व्यवस्था की गई है । सुरक्षा के साथ ही मेहमान एवं अतिथियों के लिए खाने पीने की स्टाल भी लगाए गए हैं तथा गरबा महोत्सव के आयोजन में रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

 

अमन नामदेव

संबंधित पोस्ट

प्रेरक प्रसंग “मेरे नाम का गुब्बारा , सुखमय जीवन का संदेश

hindmedianews

सेवा सरकारी समिति मोहारामें आज शपथ ग्रहण

Chunesh Sahu

लोक जनशक्ति पार्टी रा छत्तीसगढ राज्य प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती

Chunesh Sahu

सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री ने की योजनाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा

Sakshi Bansod

जिला स्तरीय प्रोसेस लैब का समापन: ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत आदिवासी विकास को नई दिशा**

Chunesh Sahu

शर्मनाक! पंडरिया में शासकीय डॉक्टर को पड़ा थप्पड़, फेडरेशन मौन—प्रभारी CMHO बने आरोपी की ढाल

hindmedianews