hindmedianews
Breaking News
Raipurकबीरधामब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

मास्टर ट्रेनर शिवकुमार बंजारे को मिला कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पण्डरिया- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और ‘निपुण भारत मिशन’ के सफल क्रियान्वयन की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण दायित्व निर्वहन के फलस्वरूप विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड स्रोत समन्वयक कार्यालय पंडरिया द्वारा शास. प्राथ. शाला केशलीगोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे मास्टर ट्रेनर्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने प्राथमिक स्तर की शिक्षा में गुणवत्ता लाने और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों में दक्ष बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।

बीईओ एम. के. गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि शिवकुमार बंजारे ने समाज में आजीवन सीखने की समझ विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शिक्षा की नींव को मजबूत करने में मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मास्टर ट्रेनर्स न केवल ज्ञान साझा करते हैं, बल्कि शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार भी करते हैं। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों के लिए मौखिक भाषा विकास, डिकोडिंग, चार ब्लॉक मॉडल और पिरामिड तकनीक रही। साथ ही, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारे आसपास की दुनिया, कला और योग जैसे रचनात्मक विषयों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को आनंददायी बनाने पर जोर दिया गया।

विकास खण्ड स्रोत समन्वयक राममुरारी यादव ने भी मास्टर ट्रेनर्स को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।

इस अवसर पर विकास खंड स्रोत समन्वयक राममुरारी यादव, एबीईओ अवनीश कुमार जायसवाल, एबीईओ कैलाश साहू, एबीईओ रामचन्द्र साहू, खंड परियोजना अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद डड़सेना, बीआरपी विनोद गोस्वामी, संजय सोनी एवं 38 संकुल के समन्वयकों की गरिमामय उपस्थिति में राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से विमोचित *गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड* में दर्ज कृति साझा काव्य संग्रह “एक पेड़ मां के नाम” (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आधारित), राज्यपाल रमेन डेका के हाथों विमोचित “वर्ल्ड आडियो बुक” तथा “दिव्यागता: आशा और अवसर” उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों विमोचित पुस्तकों की प्रतियां विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम. के. गुप्ता को भेंट किया जिसमें शिवकुमार बंजारे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संबंधित पोस्ट

50 साल बाद नक्सलियों के गढ़ पामेड़ क्षेत्र में शुरू हुई बस सेवा

Sakshi Bansod

स्टूडेंट्स को चाकू की नोक पर बनाया बंधक, शहर में बढ़ी दहशत

Sakshi Bansod

हटकेश्वर वार्ड धमतरी में गांजा बेच रहे आरोपिया को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार*  *आरोपिया के कब्जे से 02 किलो 146 ग्राम गांजा कीमती 11030/- रूपये बिक्री रकम 300/-रुपये, जुमला-11330/- रूपये किया गया जप्त* 

Chunesh Sahu

बालोद जिला गुण्डारदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओरारसकरी के नव निर्वाचित

Chunesh Sahu

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

*ख़बर का बड़ा असर !….* *10 माह से भटक रहे किसान का काम एक दिन में हुआ पूरा…*

Chunesh Sahu