hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

शासकीय नवीन महाविद्यालय, फ़ास्टरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम पंचायत बीजातराई में शुभारंभ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

शासकीय नवीन महाविद्यालय, फ़ास्टरपुर, जिला–मुंगेली की राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) द्वारा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति डहरिया के नेतृत्व में सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर का शुभारंभ दिनांक 28 जनवरी 2026, बुधवार को ग्राम पंचायत बीजातराई में किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बीजातराई के सरपंच डॉ. राजीव ठाकुर जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हनुमान सिंह ठाकुर जी (प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल बीजातराई) एवं रूपेश गबेल (उपसरपंच प्रतिनिधि, बीजातराई) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. मिश्रा द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर का मुख्य विषय “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” रखा गया।
मुख्य अतिथि सरपंच महोदय ने स्वयंसेवक छात्राओं को संबोधित करते हुए देश सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने, समाज को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा स्वयंसेवकों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, महत्व एवं सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक अमित कुमार सिंह,  योगेंद्र कुमार साहू,  अपनीत तिर्की, सुश्री प्राची गुप्ता सहित स्वयंसेवक जयदीप राजपूत, अंकित, ऋतुराज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त स्वयंसेवक छात्राएँ उपस्थित रहीं।

संबंधित पोस्ट

मानसगान सम्मेलन का हुआ समापन ,  मानस मंडली ने कहा, भगवान श्री रामचंद्र जी के त्याग, तपस्या, प्रेम और संस्कार को जीवन में उतारकर धर्म के मार्ग पर चले,

Chunesh Sahu

*कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी को कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर आरोपियां को पकड़कर की गई वैधानिक कार्यवाही* *पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा कोतवाली प्रभारी को त्वरित कार्यवाही के लिए थे निर्देश*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

hindmedianews

*पंजाब बॉर्डर पर सेवा में तैनात ऑपरेशन सिंदूर के हिस्सा बने देश के असली नायक बीएसएफ जवान श्री डाकेश्वर दीवान जी के अपने पैतृक ग्राम कादुल पहुंचने पर गुंडरदेही विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी फूल माला से स्वागत सम्मान किया।*

Chunesh Sahu

केशलीगोड़ान के ग्राम प्रमुख हुकुम सिंह धुर्वे ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्राथमिक शाला के 140 छात्रों को दिया टाई और बेल्ट

hindmedianews

दंतेवाड़ा में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी, पुजारी को घर में बंद कर फरार हुए चोर

Sakshi Bansod