hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

किसान कांग्रेस का तीखा हमला: आज डीएमओ को भेंट किया जाएगा ‘चूहा पकड़ने का जाल’, 7 करोड़ के धान घोटाले पर FIR की मांग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े 8085164784

कवर्धा।भाजपा सरकार में गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह ज़िले कवर्धा में सामने आए करोड़ों के धान घोटाले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले में धान उपार्जन और भंडारण व्यवस्था में कथित रूप से 7 करोड़ रुपये से अधिक के धान के गायब होने के मामले को लेकर किसान कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

घोटाले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर दी जा रही सफाई—कि “चूहों ने 7 करोड़ का धान खा लिया”—को किसान कांग्रेस ने जनता की बुद्धि का अपमान करार दिया है। इसी के विरोध स्वरूप किसान कांग्रेस कवर्धा द्वारा ज़िला विपणन अधिकारी (DMO) को प्रतीकात्मक रूप से चूहा पकड़ने का जाल भेंट किया जाएगा। साथ ही, कथित भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

किसान कांग्रेस का कहना है कि यदि वाकई चूहों ने करोड़ों का धान नष्ट किया है, तो यह प्रशासन की घोर लापरवाही और आपराधिक negligence का मामला है, और यदि यह महज़ बहाना है, तो सीधे-सीधे भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट का गंभीर प्रकरण बनता है। दोनों ही परिस्थितियों में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अनिवार्य है।

इस विरोध कार्यक्रम में ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल की उपस्थिति प्रस्तावित है। किसान कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी के सभी घटक संगठनों—जिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण:दिनांक: 7 जनवरी 2026 (बुधवार)

स्थान: कांग्रेस कार्यालय, कवर्धा

समय: दोपहर 12 बजे

कार्यक्रम का नेतृत्व रवि चन्द्रवंशी, ज़िला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस कमेटी, कवर्धा द्वारा किया जाएगा। किसान कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक धान घोटाले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर FIR दर्ज नहीं होती, तब तक जनहित में उनका संघर्ष जारी रहेगा।

संबंधित पोस्ट

मोहल्ला क्लास ~विपरीत परिस्थिति में जगा रहे शिक्षा का अलख ।

hindmedianews

कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी — 359 करोड़ की बड़ी सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी क्रांतिकारी बढ़त

Sakshi Bansod

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवाओं ने मनाया सद्भावना दिवस ।

hindmedianews

राम नवमी मे गांवों में निकाली गई शोभायात्रा

hindmedianews

ग्राम पंचायत परदेशीकापा में सजी रासलीला, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

rakeshbhaskar

धर्म की धार्मिकता खत्म होते दिख रही, गौ माता सड़को में

hindmedianews