
लोरमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत परदेशीकापा में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं लोक संस्कृति से जुड़ा भव्य रासलीला (रहस) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने भगवान श्रीकृष्णा एवं राधा रानी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जहां पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। रासलीला के माध्यम से कलाकारों ने श्रीकृष्णा लीला का जीवंत मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं
जिला पंचायत सभापति श्रीमती रत्ना काठले
परदेशीकापा सरपंच श्रीमति भगवती सुभाष खाण्डे उपसरपंच नवलदास खरे. पूर्व सरपंच रबनी अरुण खरें , ग्राम की गौटिया रामचंद शेंड्रे दिलीप शेंड्रे जनपद सदस्य श्रीमति दुमेश्वरी धर्मेन्द्र बघेंल
मनहरण बंजारा, टेकसिह शेंड्रे अशवन बंजारा, हितेश खाडेकर, कामता खांड़े , टेकचंद खाण्ड़े, छेदीलाल खाण्डे केशरदास खाण्डे दारा सिंह डहरिया सरपंचगण, पंचगण जनपद सदस्य प्रदीप गायकवाड , गुरमीत सलूजा विक्रम सिंह ठाकुर , रवि शर्मा मंडल अध्यक्ष गण सुशील यादव, दिनेश कश्यप, राजेंद साहु लेखराज ठाकुर, रामेश्वर बंजारे, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग रहे ग्राम पंचायत सरपंच भगवती सुभाष खाण्ड़े पूर्व सरपंच अरुण खरें।





