hindmedianews
Breaking News
Raipurकबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़समस्या

बीती रात पंडरिया में बवाल: बारातियों की दबंगई का आरोप, डीजे वाहन रोककर मारपीट, पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई पर उठे सवाल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, कल गुरुवार देर रात थाना पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत कापादाह मार्ग में बारात के दौरान हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। आरोप है कि बारात में शामिल लोगों ने रास्ते से गुजर रहे दामापुर निवासी शिवा डीजे संचालक के वाहन को रोककर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवा डीजे का वाहन अपने मार्ग से गुजर रहा था, तभी बारात में शामिल कुछ लोगों ने रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि डीजे वाहन में सीमित लोग मौजूद थे, जबकि बारात पक्ष में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, जिससे मामला और बिगड़ गया।
सूत्रों के अनुसार विवाद में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं तथा सिर फूटने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि थाना स्तर पर केवल एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे पक्ष को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
थानेदार की कथित एकपक्षीय कार्रवाई से क्षेत्र में लेनदेन की बू आने लगी है। लोगों का कहना है कि जब दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं तो फिर कानून का डंडा केवल एक तरफ ही क्यों चल रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
मामले को लेकर सतनामी समाज में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है। समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच कर दोनों पक्षों पर समान रूप से अपराध दर्ज नहीं किया गया तो थाना पंडरिया का घेराव किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि पुलिस दबाव, रसूख या कथित लेनदेन के आधार पर कार्रवाई करेगी तो आम जनता का भरोसा कानून व्यवस्था से उठ जाएगा। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाता है या फिर आरोपों की आंच में मामला और भड़कता है।

संबंधित पोस्ट

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के नलो से निकल रहा है, कीड़े युक्त पानी,, ग्रामीणों मे फिर से दहशत,

Chunesh Sahu

पंडरिया में मनाई गई अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती, पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण के साथ सेवा कार्य भी किया गया

hindmedianews

*CSVTU EXAM..* *छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड़ में….* *छात्रों में खुशी की लहर…*

Chunesh Sahu

थाना पंडरिया सेवा में समर्पित, बिछड़ी बेटी को मिलाया मां से

hindmedianews

प्रेमिका पर प्राणघातक हमला करने वाले सनकी रांझा गिरफ्तार 

hindmedianews

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर धान उर्पाजन के संबंध में बैठक सहप्रशिक्षण का किया गया आयोजन

hindmedianews