कवर्धा, 23 अगस्त 2021। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल नेतृत्व में कबीरधाम जिले के चारों विकास खंडों में सद्भावना दिवस मनाया गया। इसी के अंतर्गत कुलेश्वर निर्मलकर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लॉक पंडरिया के नेतृत्व में कुंडा में युवा मंडल के साथ सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया सद्भावना दिवस स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को नेहरू युवा केंद्र के द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें युवा मंडल के सभी सदस्यों ने एक साथ शपथ लिया और राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कुलेश्वर निर्मलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक युवा सुमित पाल खनूजा युवा नेता एवं युवा मंडल से प्रवीण खंडे एवं पुरुषोत्तम निर्मलकर पूर्व राष्ट्रीय संघ सेवक युवा मंडल के साथी उपस्थित रहे।