hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

*CORONA BREAKING…* *कोरोना KE बढ़ते मामलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी…* *सर्दी ज़ुकाम होने पर कराएं टेस्ट….. मास्क अनिवार्य..*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़/ रायपुर

चीन और अमेरिका में कोरोना तांडव मचा रहा है. हर रोज रिकार्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. कोरोना को देखते हुए हर हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय में कोविड हालातों को लेकर समीक्षा बैठक करने का फैसला लिया है. वहीं इस बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्‍य (स्‍वास्‍थ्‍य) वीके पॉल ने कहा कि, पैनिक की जरूरत नहीं है. उन्‍होंने कहा क‍ि भीड़भाड़ में लोगों को मास्क लगाना चाहिए. टेस्टिंग पर्याप्त मात्रा में हो रही है.

बैठक में मौजूद रहे वीके पॉल ने मीटिंग खत्‍म होने के बाद कहा कि हेल्‍थ मिनिस्‍टर की तरफ से ली गई मीटिंग में कहा गया है कि कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है, लेकिन अभी कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है. चीन में कोरोना के मामले बढे हैं, पर कोरोना को लेकर हम सतर्क हैं. उन्‍होंने बताया कि बैठक में चीन के नए कोरोना वैरिएंट पर भी बात हुई है. देश में 18 साल के ऊपर प्रिकॉशन डॉज सबको लगना चाहिए. सभी के लिए कोरोना वैक्‍सीन की प्रिकॉशन डॉज लेना अनिवार्य है.

उनकी तरफ से लोगों के लिए सलाह जारी की गई कि खांसी-जुकाम होने पर जरूर टेस्टिंग करवाएं. साथ ही जहां जरूरत लगे टेस्टिंग करवाइए. प्रिकॉशन डोज अब तक करीब 27% लोगों ने ही लिया है, फ‍िलहाल जो बचे हैं वह ये डॉज ले लें. कोई नई गाइडलाइन फिलहाल जारी नहीं की गई है. उन्‍होंने कहा कि सर्विलांस सिस्टम को और इंटेंसिफाई किया जाएगा. इसके तहत भारत के तमाम अस्पतालों में जो सीरियस निमोनिया के केस आते हैं, उनको ट्रैक किया जाएगा.

उन्‍होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि भीड़भाड़ में मास्क लगाना है और सोशल डिस्टेन्सिंग की एडवाइजरी का ख्याल रखना है. सीनियर सिटीजन को खास ख्याल रखना है. बुजुर्ग मास्‍क का सबसे ज्‍यादा ख्‍याल रखें. मास्क अनिवार्य है

जानकारी के अनुसार, चीन में तबाही मचाने वाले वेरिएंट के गुजरात में दो मामले आए हैं, उनमें से वडोदरा के सुभानपुरा इलाके में कोरोना मरीज का एक नया वेरिएंट पॉजिटिव आया है. वहीं एक 61 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गईं हैं. जिसका इलाज चल रहा है. नगर निगम के मुताबिक़, ‘महिला सितंबर महीने की 11 तारीख़ को अमेरिका से यहां आई थी. उन्होंने फ़ाइजर के तीन डोज लिये हुए थे. कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनका सैम्पल लिया गया था. वो स्वस्थ थीं और उनका कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी किया गया था. उस सैंपल का रिज़ल्ट आज आया है. महिला स्वस्थ है.

चुनेश साहू 7049466630

संबंधित पोस्ट

अंबेडकर अस्पताल में बदला नियम अब जूनियर डॉक्टर नहीं बना पाएंगे सीधे सीटी स्कैन की पर्ची यूनिट इंचार्ज के हस्ताक्षर होंगे अनिवार्य

Sakshi Bansod

चिटफंड कंपनी का ये डायरेक्टर करोड़ों की ठगी कर बन बैठा था पुलिस आरक्षक, बालोद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एसपी ऑफिस से ही दबोचा

Chunesh Sahu

एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक : भावना बोहरा

Sakshi Bansod

*एनएसएस परिवार व चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला की ओर से पत्रकारों का किया सम्मान*   *पत्रकारों को बताया समाज का सजग प्रहरी और निस्वार्थ सेवक* 

Chunesh Sahu

बड़ी खबर जहां शिक्षकों की लापरवाही ने बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा—दोनों को खतरे में डाल दिया है

rakeshbhaskar

*बेमेतरा: नवागढ़ शराब दुकान पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी मिलावटी शराब जब्त, 9 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज…*

Chunesh Sahu