hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

मुख्यमंत्री के आने से पहले बड़ी शिकायत? करोड़ों की पानी टंकियां बंद, ग्रामीणों को बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा, मुंगेली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही उजागर, शिव सेना ने जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मुंगेली जिले के गांव-गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी टंकियां आज भी शोपीस बनी हुई हैं। आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए जब आम जनता को पेयजल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी समय कई गांवों में बनी उच्च स्तरीय पानी टंकियां अब तक शुरू नहीं की गई हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ शिव सेना ने मंगलवार 16 दिसंबर को कलेक्टर जनदर्शन, मुंगेली में शिकायत दर्ज कराई। शिव सेना जिला प्रभारी रमेश सिंह राजपूत ने जिलाधीश को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण जनता को पीने के पानी की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से गांव-गांव में पानी टंकियों का निर्माण कराया गया है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण कई स्थानों पर निर्माण पूर्ण होने के बावजूद टंकियां चालू नहीं की गई हैं। वहीं अनेक गांवों में पाइपलाइन और अन्य आवश्यक कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे आम जनता को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह स्थिति विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। अगर समय रहते इन टंकियों को चालू नहीं किया गया, तो गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
शिव सेना ने कलेक्टर से मांग की है कि जिन पानी टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें तत्काल चालू करने के निर्देश दिए जाएं और जिन स्थानों पर पाइपलाइन अथवा अन्य कार्य अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराकर पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता मुंगेली, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुंगेली, कार्यपालन अभियंता लोरमी एवं
कार्यपालन अभियंता पथरिया को भी प्रतिलिपि प्रेषित करने पत्र में उल्लेख की गई है।
कलेक्टर जनदर्शन में उठे इस मुद्दे के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि प्रशासन समय रहते संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करेगा। अब देखना यह होगा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कब तक नींद से जागता है और कब गांवों तक सच में पानी पहुंच पाता है।

संबंधित पोस्ट

इस राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Sakshi Bansod

तरेगांव एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत

hindmedianews

वनमंडल कार्यालय में लगा वैक्सीनेशन शिविर, दो सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने लगाया दूसरा और बूस्टर डोज, शिविर में कर्मचारियो ने ब्लड प्रेशर लेवल, शूगर लेवल आदि की जांच कराया

hindmedianews

अवैध कब्जा कर बंद कर दिया गया है गांव की गली, आज तक नही खोल पाया गली का कब्जा,

Chunesh Sahu

कुसुमकसा में हुआ भव्य सैनिक सम्मान समारोह ! अंचल के 70 सैनिकों एवं उनके परिवारों का किया सम्मान l*

Chunesh Sahu

*देख रहा है न बिनोद….* *पोल खुलने के डर से अधिकारी कर्मचारी दे रहें हैं सुचना के आधिकार अधिनियम को चुनौती….* *फर्जी तरीके से कार्यरत कर्मचारी का आखिर कैसे हुआ पदोन्नती….*

Chunesh Sahu