
छत्तीसगढ़
जिला पंचायत की सेठानी की रायपुर रवानगी हो चुकी है। लंबे समय तक जिला पंचायत की कमान संभालने वाली सेठानी अब राजधानी में नई जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं, लेकिन जाते-जाते उन्होंने कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है—सेठानी का ताज अब किसके सिर सजेगा? क्या यह ताज वास्तविक उत्तराधिकारी को मिलेगा, या फिर जिला पंचायत में पदस्त उस कथित फर्जी संविदा के हाथों में कमान सौंप दी जाएगी, जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से गलियारों में गूंज रही है?
जिला पंचायत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक सेठानी की विदाई पर इतना सस्पेंस है । सेठानी के कार्यकाल में जिला पंचायत ने कई विकास योजनाओं को गति दी, लेकिन साथ ही कुछ विवाद भी सामने आए। सबसे बड़ा विवाद रहा उस संविदा सहायक परियोजना अधिकारी (APO) का, जिसकी नियुक्ति पर शुरू से सवाल उठते रहे। आरोप लगे कि नियुक्ति में अनियमितताएं हुईं, कागजात अपूर्ण थे, फिर भी यह APO न सिर्फ टिका रहा, बल्कि जिला पंचायत की वास्तविक कमान उसके हाथों में दिखाई देने लगी। लोग तो यहां तक कहने लगे थे कि CEO के सामने भी यह APO डमी CEO की भूमिका निभा रहा है। सेठानी की लंबी चुप्पी ने इन चर्चाओं को और हवा दी।

अब सेठानी की रवानगी के बाद सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि क्या नया अधिकारी (उत्तराधिकारी) आते ही इस संविदा APO पर कार्रवाई करेगा, या फिर पुरानी व्यवस्था यूं ही चलती रहेगी? जिला प्रशासन के सूत्र बताते हैं कि APO की सत्तासीन और अफसरशाही पहुंच अभी भी बरकरार है और कई फाइलें बल्कि सभी उसके इशारे पर ही चल रही हैं। जनता के बीच चर्चा है कि यदि नया अधिकारी कमजोर रहा, तो यह APO ही जिला पंचायत का अनौपचारिक मुखिया बना रहेगा। वहीं, कुछ लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नया नेतृत्व आते ही पुरानी गड़बड़ियों की जांच करवाएगा और पारदर्शिता लाएगा।

सेठानी की विदाई पर जहां एक ओर उनके समर्थक भावुक हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता राहत की सांस ले रही है कि शायद अब सवालों के जवाब मिलेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी भी अनुत्तरित है—जिला पंचायत का ताज किसके सिर पर ? योग्य अधिकारी के, या उस विवादास्पद संविदा APO के हाथों में? आने वाले दिन ही बताएंगे कि धमतरी जिला पंचायत की कमान किसके हाथों में जाएगी। फिलहाल तो संपूर्ण कार्यों का संचालन बखूबी संविदा कर्मी ही करता आया है विश्वसनीय सूत्रों की माने तो सेठानी जब तक पदस्त रही तबतक कार्यालय में कम और अन्यत्र स्मार्ट सिटी में उपस्थिति ज्यादातर दर्ज़ की गई, सस्पेंस बरकरार है, और प्रशासनिक राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं!
इसमें धमतरी जिला पंचायत के चर्चा का बाजार को छोड़कर।
चुनेश साहू 9111988965





