hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राशिफलविकास

ग्राम छीरपानी में जल संसाधन विभाग अंतर्गत 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए के विभिन्न कृषि एवं जल परियोजनाओं के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर इन परियोजनाओं के लिए किसान भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

इस सौगात के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी जी का आभार व्यक्त करती हूँ।

इस दौरान 5 करोड़ 88 लाख 50 हजार रु. की लागत से महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, 02 नग व्ही.आर.बी. निर्माण कार्य एवं मुख्य नहर का सी.सी. लाईनिंग कार्य। इसके साथ ही 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार रु.की लागत से आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और 3 करोड़ 67 लाख 54 हजार रु. की लागत से ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति व स्थानीय रोजगार की मजबूत नींव है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी।

इन योजनाओं का सीधा लाभ पंडरिया विधानसभा के हजारों किसानों को मिलेगा। अब उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए केवल बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से ऊँचाई पर स्थित खेतों तक भी पानी पहुँचाया जा सकेगा। मुख्य नहर की सी.सी. लाईनिंग से पानी की बर्बादी रुकेगी और हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुँचेगा।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकार्यता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

गंभीर बीमारी (कैंसर पीड़ित) को इलाज के लिए उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग राशि दिया

Chunesh Sahu

होली व रामनवमी मनाने हुई शांति समिति की बैठक..!

aakashbanjare

कलेक्टर ने बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव और चांवल जमा करने के संबंध में गहन समीक्षा की

hindmedianews

भ्रष्टाचार का काला सच: नेऊर सेक्टर पर्यवेक्षक की जबरन वसूली का मामला आया सामने, क्या कर सकते हैं सीडीपीओ 

hindmedianews

शा उ मा विद्यालय- करही, मुंगेली में सायकल वितरण किया गया 70 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, सायकल पाकर छात्राओं में दिखी खुशियां व भारी उत्साह

rakeshbhaskar

नेशनल हाईवे-53 पर किसानों का चक्का जाम,धान उपार्जन केंद्र शिफ्टिंग के खिलाफ उभरा तीखा विरोध

Sakshi Bansod