hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

जिला स्तरीय युवा उत्सव में पीएम श्री सेजेस पंडरिया के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,व्याख्याता जी. आर. साहू की भूमिका रही सराहनीय

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में पीएम श्री सेजेस पंडरिया के विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय, बल्कि संपूर्ण विकासखंड पंडरिया का नाम प्रतिष्ठा से ऊँचा किया। शारदा संगीत महाविद्यालय कवर्धा में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का प्रदर्शन व्यापक सराहना का केंद्र बना।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा उत्सव का ब्लॉक स्तरीय आयोजन 1 से 4 दिसंबर तक जिले के चारों विकासखंडों में सम्पन्न हुआ। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, कहानी एवं कविता लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद, एकांकी तथा नवाचार जैसी विविध विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

व्याख्याता जी. आर. साहू के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तर पर शानदार सफलता

पीएम श्री सेजेस पंडरिया की सफलता का सबसे मजबूत स्तंभ रहे व्याख्याता जी. आर. साहू, जिनके सधे मार्गदर्शन और सतत प्रोत्साहन के कारण विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में ही लोकनृत्य, वाद-विवाद, चित्रकला और कहानी लेखन जैसी प्रमुख विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उनकी कुशल तैयारी और विद्यार्थियों की मेहनत के परिणामस्वरूप टीम का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

जिला स्तर पर चारों विधाओं में प्रथम स्थान

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी चारों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुश्री सौम्या शैली, मीना तिर्की और संगीत शिक्षिका दीपिका चंद्रा का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत होने के लिए प्रशिक्षित किया।

विद्यालय प्रबंधन की गर्वपूर्ण प्रतिक्रिया

विद्यालय के प्राचार्य श्री विकास शुक्ला, व्याख्याता एस. आर. चंद्रवंशी तथा सी. वी. जैन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक व्याख्याता जी. आर. साहू को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों की प्रतिभा को संवारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

जिला प्रभारी एवं बीईओ ने दी शुभकामनाएँ

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला प्रभारी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया श्री एम. के. गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित पोस्ट

धान उपार्जन केंद्र महली में खरीदी प्रभारी सहित किसानों को बढ़ती परेशानी, लिमिट बढ़ाने की उठी मांग

hindmedianews

वन विभाग की त्वरित कार्यवाही: पंडरिया में अतिक्रमण हटाया गया, आरोपी को भेजा गया जेल

hindmedianews

वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 28 जुलाई तक

hindmedianews

एकता के साथ आगे बढ़ रहा दिल्लीवार समाज,,विशाल देशमुख ,,,दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई बालोद का वार्षिक अधिवेशन 

Chunesh Sahu

आज 25 फरवरी 2024 रविवार को 10.00 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अन्नपूर्णा सदन देवांगन चौक हटकेशर धमतरी में

Chunesh Sahu

कबीरधाम कलेक्टर:जल जीवन मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्तापूर्ण करें कार्य

hindmedianews