hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

धमतरी जिला कार्यालय में गोपनीयता खतरे में….बिना आदेश संविदा कर्मचारी की वर्षों तैनाती, RTI खुलासे के बाद मचा हड़कंप

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

चुनेश साहू । धमतरी।
जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्टर कार्यालय की अति संवेदनशील गोपनीय शाखा में प्रशासनिक अव्यवस्था और संरक्षण के गंभीर आरोपों ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। सूचना के अधिकार (RTI) से खुलासा हुआ है कि समग्र शिक्षा विभाग की एक महिला संविदा कर्मचारी को पिछले कई वर्षों से बिना किसी वैध प्रतिनियुक्ति या संलग्नता आदेश के गोपनीय शाखा में बैठाकर अहम फाइलें और गोपनीय दस्तावेज संभाले जा रहे थे

RTI कार्यकर्ता ने जब संलग्नता आदेश की प्रमाणित प्रति मांगी तो जिला कार्यालय ने लिखित में स्वीकार किया कि “ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।” यानी वर्षों तक एक बाहरी संविदा कर्मचारी बिना नियम कायदों के आधार पर जिला की सबसे गोपनीय शाखा में बैठी रही और किसी ने सवाल तक नहीं उठाया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि RTI का जवाब आने के महज कुछ दिनों के अंतराल में ही उक्त कर्मचारी को “त्वरित भारमुक्त” कर दिया गया। प्रशासन की इस फुर्ती ने शक को और गहरा दिया है। जब कोई आदेश था ही नहीं तो भारमुक्ति किस नियम से की गई? क्या यह सबूत मिटाने की जल्दबाजी थी?

स्थानीय RTI कार्यकर्ता ने इसे “प्रशासनिक मिलीभगत का जीता-जागता प्रमाण” करार दिया है। उनका कहना है कि गोपनीय शाखा में अनधिकृत व्यक्ति का इतने लंबे समय तक बैठना न केवल नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि जिले की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए गंभीर खतरा है। इसमें उच्च अधिकारियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

वहीं आश्चर्यजनक रूप से भारमुक्ति के बावजूद उक्त संविदा कर्मचारी आज भी कलेक्टर कार्यालय परिसर में बेरोकटोक घूमती दिखाई दे रही है। कई लोगों ने उसे वरिष्ठ अधिकारियों के कक्ष में जाते और विशेष बातचीत तक करते देखा है। सवाल उठता है – आखिर इतनी हिम्मत और संरक्षण कहाँ से मिल रहा है?

यह मामला सिर्फ एक कर्मचारी की अवैध तैनाती नहीं, बल्कि धमतरी जिला प्रशासन की पूरी कार्यप्रणाली पर एक सवालिया निशान है। अगर RTI न लगती तो यह घोटाला शायद कभी सामने न आता। जनता अब मांग कर रही है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच हो, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और गोपनीय शाखा की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। नहीं तो भरोसा उठ जाएगा कि धमतरी का कलेक्टर कार्यालय अब “गोपनीय” नहीं, बल्कि “खुला बाजार” बन चुका है।

 

 

चुनेश साहू 9111988965

संबंधित पोस्ट

खरीफ में लगने वाले कीट व्यधि के सतत् निरीक्षण और प्रबंधन के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया गया दल गठित उप संचालक कृषि द्वारा

Chunesh Sahu

सरकार भारती जिला बालोद

Chunesh Sahu

प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी किये गये

hindmedianews

बागेश्वर धाम की बरसी कवर्धा में कृपा, पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महराज का तीन दिवसीय राम, हनुमान कथा कर बहाएंगे अमृत धारा

hindmedianews

केन्द्रीय बजट विकासोन्मुखी, समावेशी और जनकल्याणकारी -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

hindmedianews

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने समस्त नगरवासियों,ग्रामीणों को दीपावली की हार्दिक बधाई देकर दिशा निर्देश जारी कर सुरक्षित पर्व मनाने अपील की गई

rakeshbhaskar