hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे समर्थन में दुर्ग में संभाग स्तरीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रही।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

लगभग 2000 कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दुर्ग के मानस भवन में डटे हुए हैं। कर्मचारियों के इस आंदोलन को बड़ा राजनीतिक समर्थन तब मिला जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक कुंवर सिंह निषाद, कांग्रेस नेत्री नीता लोधी सहित कई वरिष्ठ नेता हड़ताली कर्मचारियों के मंच पर पहुंचे।।

दुर्ग में सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी हैं।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता समर्थन देने पहुंचे थे,कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर को भेज दिया। उनका कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर सहकारिता तंत्र को कमजोर करने की दिशा में कदम उठा रही है।कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी जायज मांगें नहीं मानी जातीं,हड़ताल जारी रहेगी।वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार के गलत निर्णयों का सीधा नुकसान किसानों और समिति कर्मचारियों दोनों को हो रहा है। उन्होंने एग्रो स्टॉक में पंजीयन की अनिवार्यता को सरकार का तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि इससे लाखों किसान धान बेचने से वंचित हो जाएंगे। बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि सहकारिता व्यवस्था को खत्म कर निजी कंपनियों के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है।

भूपेश बघेल ने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन 9 महीने से बढ़ाकर 12 महीने किया गया था, जिसे वर्तमान सरकार ने वापस 6 महीने कर दिया है। उन्होंने ऑपरेटरों पर की जा रही रिकवरी और FIR को अनुचित बताया। उनका कहना है कि पिछले वर्ष का धान अभी तक कई सोसाइटी में पड़ा है जिसका नुकसान ऑपरेटरों पर डालना गलत है।उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी की तैयारी में भारी अव्यवस्था है। मैंने खुद टोकन लेने भेजा, बिजली गुल होने से कोई टोकन नहीं मिला। सरकार किसानों को टोकन लेट खरीदी के लिए दे रही है। उन्होंने पूछा कि 20-25 साल के अनुभवी ऑपरेटरों की जगह पटवारी और तहसीलदार धान खरीदी कैसे संभालेंगे।।

संबंधित पोस्ट

टूटती नजर आ रही भाजपा ,प्रत्याशी विजय शर्मा को नहीं मिल रहा समर्थन कवर्धा मे फिर कांग्रेस के साथ जनता: भाजपा को किया जा रहा दरकिनार अकबर भाई जिंदाबाद का लग रहा नारा

hindmedianews

*वनांचल क्षेत्र के स्कूली बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, फिटनेस एवं खेल गतिविधि,योग के प्रति जागरूक करने बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने दिए निर्देश* 

Chunesh Sahu

अवैध शराब बिक्री एवं शांति भंग की आशंका पर 09 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

rakeshbhaskar

बेजुबाँ समिति द्वारा उपचार कर ठीक किए गौ माता को मानसिक रोगी ने जान से मारा ।

hindmedianews

वनांचल की उपेक्षा या साज़िश ?:लोखान के बच्चों को मिला पंचायत भवन का टुकड़ा,शिक्षा व्यवस्था को लगी मुरदरोग

hindmedianews

फोर्स एकेडमी चाइल्ड विंग का पुलिस कप्तान ने किया शुभारंभ।

hindmedianews