hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

राजनीतिक गलियारों में हलचल, कांग्रेस पर ओपी चौधरी का बड़ा हमला

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बिहार चुनाव रुझानों पर सियासी तापमान तेज

बिहार चुनाव रुझानं पर मंत्री ओपी चौधरी का बयान, NDA की बढ़त को बताया “ सुनामी ”

रायपुर/पटना।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होते ही  राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार बढ़त बनाए हुए है। वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सत्ता की कुर्सी की तस्वीर भी साफ होती जा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिहार के रुझानों को “NDA की प्रचंड सुनामी” करार दिया है।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है और इसका नतीजा शुरुआती रुझानों में साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि विपक्ष के लिए कड़ा संदेश है कि जनता झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करती।

कांग्रेस पर तीखा वार ओपी चौधरी ने कांग्रेस को रुझानों के बहाने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर राज्य में अपनी जमीन खोती जा रही है और बिहार में मिल रही बढ़त NDA की लोकप्रियता के साथ-साथ कांग्रेस की नीतिगत विफलता का भी परिणाम है।

मंत्री ने कहा—“देश की जनता अब विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व चाहती है। कांग्रेस की राजनीति सिर्फ बयानबाजी और भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है। बिहार ने आज इसका जवाब दे दिया है।”

रुझानों में NDA की स्थिति मजबूत सुबह से जारी मतगणना में NDA कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि अंतिम परिणाम आने तक तस्वीर बदल भी सकती है, पर शुरुआती रुझानों ने NDA खेमे में उत्साह भर दिया है। विशेषकर भाजपा और जदयू के दफ्तरों में जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है।

राजनीतिक विश्लेषकों की नजर पटना पर चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि NDA के पक्ष में जा रहे रुझान ग्रामीण इलाकों और युवा मतदाताओं से मिले समर्थन का परिणाम है। वहीं विपक्षी गठबंधन के नेता अभी भी नतीजों के बदलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में भी चर्चा तेज ,बिहार के नतीजों ने छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। यहां सत्ता पक्ष के नेता NDA की बढ़त को राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ बता रहे हैं, जबकि विपक्षी दल इस रुझान को अंतिम परिणाम आने तक प्रतीक्षा की दृष्टि से देखने की बात कर रहे हैं।

नतीजों का इंतजार—सभी की नजरें बिहार पर हालांकि गिनती का सिलसिला अभी जारी है और अंतिम परिणामों में कुछ उलटफेर संभव है, लेकिन शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें तेज कर दी हैं। बिहार की जनता का फैसला क्या रूप लेगा, इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

*समृद्ध संस्कृति की धरोहर संजोए राजनांदगांव* *देश के तीन महान साहित्यकारों श्री गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र जैसी हस्तियों से राजनांदगांव की विशेष पहचान* *हॉकी की नर्सरी के रूप में जिले की पहचान*

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

hindmedianews

*राम के बिना भारत की कल्पना अधूरी : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *ग्राम हल्दी में भव्य मानसगान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

Chunesh Sahu

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री के पहली बार धमतरी आगमन पर विहिप बजरंग दल धमतरी ने किया भव्य स्वागत

Chunesh Sahu

कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर ने हजारों की भीड़ भरी सभा में जनता से मांगा आर्शीवाद

hindmedianews

संस्कृति महिला ग्रुप पंडरिया द्वारा नगर में पहली बार सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न

hindmedianews