hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्म

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री के पहली बार धमतरी आगमन पर विहिप बजरंग दल धमतरी ने किया भव्य स्वागत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल हिंदु समाज के लिए सदैव अग्रणी होकर सेवा करता रहा है
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल धमतरी का कार्य प्रान्त स्तर पर भी ख्याति अर्जित कर रहा है, जिससे प्रभावित हो कर छत्तीसगढ़ प्रान्त के नए संगठन मंत्री श्री नंददास दंडोतिया जी पहली बार प्रान्त मंत्री श्री विभूति भूषण पांडेय जी के साथ धमतरी आगमन किये, जिसका विहिप बजरंग दल की टीम ने भव्य स्वागत किया। शहर आगमन पर जिलामंत्री रामचंद देवांगन के साथ जिला सह संयोजक डाकेश्वर साहू और अन्य पदाधिकरियो ने फूल माला और भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किये और श्री राम जी का जयघोष कर नारा लगाया। स्वागत उपरांत महाराणा प्रताप गार्डन विवेकानंद नगर में बैठक आयोजित किया गया जहां पर प्रान्त संगठन मंत्री श्री नंददास दंडोतिया जी और साथ में प्रान्त मंत्री श्री विभूति भूषण पांडेय जी को जिलामंत्री रामचंद द्वारा जिला, प्रखण्ड औऱ नगर के पदाधिकारियों के साथ परिचय कराया गया तथा जिले में अभी तक किये गए गतिविधियों और हिंदुत्व के कार्यो की जानकारी दी गई। जिलाकार्याध्यक्ष दीपक ठाकुर जी ने ग्राम पोटियाडीह में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मान्तरित हुए यादव परिवार के घर वापसी के घटना के संबंध में जानकारी दी,
जिससे प्रान्त संगठन मंत्री नंददास जी बहुत प्रभावित हुए और धमतरी की विहिप टोली को बधाई दिए तथा संगठन विस्तार करने के बारे में एवं संगठन को मजबूत कर हिन्दू समाज को आगे बढ़ाने और हिन्दू संस्कार, हिन्दू संस्कृति को संरक्षित करने तथा धर्म विरोधी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से संघर्ष करने और राष्ट्र विरोधियो के खिलाफ समाज को जागृतकर आगे बढ़कर लड़ाई लड़ने हेतु मार्गदर्शन दिए।।


जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल जी ने संगठन के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और विश्व हिंदू परिषद के मजबूती के संबंध में अपने विचार रखें। सभी प्रखण्ड से आये हुए पदाधिकारियों के उपस्थिति में धमतरी प्रखंड के नए अध्यक्ष श्री गौरव जैन की घोषणा की गई साथ ही साथ मोंटी पाहुजा जी को सह प्रचार प्रमुख और विजय राजवानी जी को सह सम्पर्क प्रमुख़ शहर का बनाया गया, विश्व हिन्दू परिषद ने मूल अवधारणा के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, रक्तदान, नशा मुक्ति ,जनजागरण के क्षेत्र में भी कार्य करने की योजनाओं को बैठक में सुनिश्चित किया गया ।।

बैठक में प्रांत संगठन मंत्री श्री नंददास दंडोतिया, प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे , जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला कार्याध्यक्ष दीपक ठाकुर जिला मंत्री विहिप रामचंद देवांगन, जिला सह संयोजक डाकेश्वर साहू, जिला सह संयोजक प्रिन्स जैन, नगर कार्याध्यक्ष पीयूष पारख, नगर संयोजक चित्रेश साहू , नगर अध्यक्ष कैलाश बख्तानी, प्रखण्ड मंत्री दिलिप साहू, प्रखण्ड मंत्री दीपक साहू, प्रखण्ड मंत्री रवि कुमार, जिला सेवा प्रमुख मुरलीधर जगत, समरसता प्रमुख तामेश्वर ठाकुर, प्रखण्ड अध्यक्ष सनत साहू, खण्ड अध्यक्ष नेमचंद साहू, घनानंद निषाद, एकनाथ साहू, पुलकित साहू, तोषण साहू, के साथ सभी प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।

संबंधित पोस्ट

*मोदी और विष्णु की गारंटी 1 तारीख को माता बहनों के खाते में 1000 रू.मिल जाएगी:* संध्या अजेंद्र साहू

Chunesh Sahu

नामदेव समाज की हुई बैठक संपन्न, साफ सुथरा छवि के कारण अभिताभ नामदेव बनाए गए पुनः जिलाध्यक्ष

hindmedianews

घोर लापरवाही कर्तव्य के प्रति उदासीनता प्रबंधक और ऑपरेटर निलंबित

Chunesh Sahu

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की समीक्षा मिटिंग* *मान.मुख्य मंत्री महोदय द्वारा एसपी कांफ्रेंस में दिये गये निर्देश का कड़ाई से पालन किये जाने के दिये सख्त निर्देश*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर में प्रवेश प्रारंभ 

hindmedianews

ज़िले में चलाया जा रहा मिशन शक्ति’’ के तहत 100 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान

hindmedianews