hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रुपयों के आगे नतमस्त जिम्मेदार: पंडरिया का जंगल थाना क्षेत्र कुकदूर बना जुआ का व्यापारीकरण 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया। पंडरिया क्षेत्र का जंगली इलाका इन दिनों जुआरियों के लिए किसी स्वर्ग से कम साबित नहीं हो रहा है। खुलेआम चल रहे जुए ने न केवल ग्रामीण समाज का माहौल बिगाड़ दिया है, बल्कि कुकदूर पुलिस की कार्यशैली और कबीरधाम पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया उप वनमंडल क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां प्रतिदिन लाखों रुपये का दांव लगता है। मशहूर 52 पत्तों वाले जुए में प्रति घंटे लगभग 50 हजार रुपये तक की वसूली की जाती है। यह खेल लगातार दिन-रात चलता रहता है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बाहरी क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब “बॉस” के बाद उनके “सिपहसालार” मोर्चा संभाले हुए हैं, जबकि कानून-व्यवस्था की पहरेदारी करने वाली पुलिस पूरी तरह मौन है। ग्रामीणों का आरोप है कि मोटी रकम के प्रवाह ने पुलिस के आंख और कान दोनों बंद कर दिए हैं, जिससे जुआरियों के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जुआ अड्डों पर रोज़ाना भीड़ जुटती है, शराबखोरी और झगड़े आम बात हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। बताया जाता है कि पार्टी विशेष के एक रसूखदार चेपा, जो क्षेत्र के बड़े राजनीतिक डोर माने जाते हैं, इन जुआ अड्डों के संचालन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

कुकदूर पुलिस की यह बेसुधगी अब कबीरधाम पुलिस प्रशासन पर भी गहरा सवाल खड़ा कर रही है — क्या वाकई कानून का शिकंजा केवल आम जनता तक सीमित रह गया है? और क्या अपराधियों के लिए पंडरिया के जंगल अब “सुरक्षित ठिकाना” बन चुके हैं?

संबंधित पोस्ट

नपं इंदौरी एवं जनपद पंचायत लोहरा में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई 

hindmedianews

मिट्टी के दीये जलाने मुंगेली कलेक्टर राहुल देव व पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने की लोगो से अपील 

hindmedianews

शासन दिशा निर्देश पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता मे नशीली ब्राउन शुगर, टेबलेट, गांजा कीमती 20 लाख 54 हजार 857 रूपये का किया गया नष्टीकरण

rakeshbhaskar

विकास सोनी बने छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष

Chunesh Sahu

थाना अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम गुण्डरदेही में हुए अंधे कत्ल का खुलासा, पति ही निकला हत्यारा।  पत्नी की हत्या कर विभत्स तरिके से लाश को किया तुकड़ों में तब्दील।

Chunesh Sahu

अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन 19 जनवरी तक आमंत्रित

Chunesh Sahu