hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़रोजगारव्यापार

अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन 19 जनवरी तक आमंत्रित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन 19 जनवरी तक आमंत्रित

 

धमतरी, 26 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा धमतरी जिले के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के अंत्योदय स्वरोजगार योजना में 179 का लक्ष्य मिला है। उक्त योजना के तहत बैंकों के माध्यम से एक लाख रूपये तक ऋण तथा अधिकतम अनुदान 10 हजार रूपये विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करने के लिये दिये जाते हैं।

कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के ऐसे आवेदक, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष तक की हो, धमतरी जिले का मूल निवासी हो और वार्षिक आय एक लाख 50 हजार रूपये से अधिक नहीं है, वे कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 48 में स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में सम्पर्क कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे स्पष्ट रूप से पूर्ण भरकर आगामी 19 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ उन्हें अपने पासपोर्ट साईज के 3 फोटो, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मतदाता कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, योग्यता एवं राशनकार्ड की 2-2 छायाप्रति लगाना होगा। नगरी विकासखण्ड के आवेदक अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, फॉरेस्ट डिपो रोड, नगरी से आवेदन प्राप्त कर वहीं जमा कर सकते हैं। परीक्षण के बाद उपयुक्त पाये गये आवेदन पत्रों को स्वीकृति के लिये बैंक शाखाओं में प्रेषित किया जायेगा।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*शराब पीकर ‘शराबी’ के तमगे से नवाजे जाने से बचने…युवा वर्ग ने नए तरीके कर लिए अख्तियार…* *निजी अस्पतालों समेत मेडिकल स्टोर्स में बिक रहा है नशे का सामान… बगैर पर्चे के धड़ल्ले से परोसी जा रही प्रतिबंधित दवाइयां*

Chunesh Sahu

किरण सिंह देव के नेतृव में भाजपा ने छग में गाड़े कामयाबी के झंडे: दक्ष वैद्य

rakeshbhaskar

इनर व्हील क्लब धमतरी में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का आगमन

Chunesh Sahu

सुरगी पुलिस की तेज कार्रवाई – खेतों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 7 किसानों को मिली राहत

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले में छात्रों के साथ शोषण: नाबालिग छात्रों से कराया गया काम

hindmedianews

रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना

Sakshi Bansod