
धमतरी में संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ 8 नवम्बर से
धमतरी। भगवान शिव की अप्रतिम कृपा और कुलदेव-देवी के आशीर्वाद से देवांगन परिवार द्वारा हटकेशर स्थित देवांगन चौक के अन्नपूर्णा सदन प्रांगण में संगीतमय श्री शिवमहापुराण सप्ताह कथा का आयोजन 8 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक होने जा रहा है। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन अपराह्न 1 बजे से शाम 6 बजे तक कथा व प्रवचन का कार्यक्रम होगा।कथा का प्रवचन आचार्य श्री टीकम शरण महाराज जी (ग्राम हरदी छुरा, जिला गरियाबंद) द्वारा किया जाएगा तथा परायणकर्ता पंडित नूतन प्रसाद महाराज जी रहेंगे। कार्यक्रम में कथा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ के अवतारों, शिव-पार्वती विवाह, श्री गणेश जन्म, तारकासुर वध, त्रिपुरासुर दमन आदि दिव्य प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।8 नवम्बर, शनिवार को कृष्ण पक्ष तृतीया के दिन कलश यात्रा, वेदी पूजन और देवस्थापना से आयोजन का शुभारंभ होगा। 9 नवम्बर को देवराज मुक्ति, शिव अवतार वर्णन, नारद मोह और पार्थिव शिवलिंग पूजन की कथा होगी। 10 नवम्बर को पिपलाद, नंदी, दुर्वासा और भैरव अवतार पर चर्चा होगी, जबकि 11 नवम्बर को यतीनाथ व रुद्र अवतार तथा दक्ष तपस्या और सती प्रादुर्भाव की कथा होगी।12 नवम्बर को सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग मुख्य आकर्षण रहेगा। 13 नवम्बर को कार्तिकेय जन्म, शिव पुत्रियों की कथा और श्री गणेश जन्म पर विस्तार से प्रवचन होंगे। समापन दिवस 14 नवम्बर, शुक्रवार को त्रिपुर निर्माण, त्रिपुरासुर दमन, पूर्णाहुति, सातधारा स्नान, शोभायात्रा और भंडारा के साथ किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।आयोजन में रमेश कुमार देवांगन एवं श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, आशीष देवांगन-श्रीमती एकता देवांगन, नारायण देवांगन-श्रीमती शशी देवांगन, कविता देवांगन सहित समस्त देवांगन परिवार सम्मिलित हैं। परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का हार्दिक आग्रह किया है।यह आयोजन न केवल भक्ति और आस्था का पर्व बनेगा बल्कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और शिवभक्ति के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाएगा।

चुनेश साहू 7049466638





