hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित हुए – अशोक टोण्डे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

राज्योत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह शहीद धनंजय सिंह खेल परिसर बी. आर. साव बहु. उच्च. माध्य. शाला मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम में विकास खण्ड लोरमी के संकुल केन्द्र लीलापुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत जिला मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा शिक्षादूत पुरस्कार में सम्मान पत्र, पांच हजार रुपए का चैक, शाल, श्रीफल,पेन वा डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी गुरूता से समाज को शिक्षित एवं संस्कारित किया, रचनात्मक शिक्षण दृष्टिकोण, सृजनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के गुणवत्ता उन्नयन में अपनी महती योगदान दिया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत मुंगेली के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे,जिला पंचायत सभापति श्रीमती रत्ना काठले, श्रीमती अनिता साहू, लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, डीएमसी अशोक कश्यप,एपीसी मिश्रा जी, लोरमी बीईओ श्रीमती मनीषा पाटले,एबीईओ राजेन्द्र निर्मलकर, सुनील शर्मा, विकास खण्ड समन्वयक डी. सी. डाहिरे, सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किग्रा महुआ लाहन जब्त

rakeshbhaskar

संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों पर कबीरधाम पुलिस की पैनी नजर, पंडरिया थाना क्षेत्र में 17 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई

hindmedianews

पीएमGSY की खुली पोल — पहली बारिश में बह गया पुल, ग्रामीणों की सांसें अटकी….!

ग्राम काँजीपानी के लोग तीन दिन से अँधेरे में, बिजली विभाग की सुस्ती और सरकारी योजनाओं की खोखली चमक से नाराज….!

अजय महंत

*नगर पंचायत गुण्डरदेही: हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा का वितरण कल, साथ ही परिषद की सामान्य बैठक में होंगे कई अहम फैसले*

Chunesh Sahu

*जादुई जंगल का संविदा राजा और चमकता ठग: रहस्यमयी तख्त का खेल! —कब खुलेगा यह जादुई पर्दा!इनका संबंध किसी भी वास्तविक व्यक्ति, जिला पंचायत, या घटना से नहीं है

Chunesh Sahu