hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*नगर पंचायत गुण्डरदेही: हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा का वितरण कल, साथ ही परिषद की सामान्य बैठक में होंगे कई अहम फैसले*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*नगर पंचायत गुण्डरदेही: हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा का वितरण कल, साथ ही परिषद की सामान्य बैठक में होंगे कई अहम फैसले*

नगर पंचायत गुण्डरदेही में कल, 28 जनवरी 2026 का दिन विकास कार्यों और जनहित के निर्णयों के नाम रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं समस्त पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति में कल सुबह 11:00 बजे कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

*40 परिवारों का पूरा होगा पक्के मकान का सपना*

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्डों के कुल 40 चयनित हितग्राहियों का आवास स्वीकृत हो गया है। इन सभी 40 हितग्राहियों को कल सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों द्वारा विधिवत ‘भवन अनुज्ञा’ (Building Permission) पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस कदम से नगर के पात्र परिवारों के अपने पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

*दोपहर 12 बजे से परिषद की सामान्य बैठक*

भवन अनुज्ञा वितरण के पश्चात, ठीक दोपहर 12:00 बजे से नगर पंचायत के सभाकक्ष में परिषद की सामान्य बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में नगर के विकास और व्यवस्थापन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

बैठक के मुख्य एजेंडे निम्नलिखित हैं:

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हेतु प्राप्त न्यूनतम निविदा दरों पर विचार एवं अंतिम निर्णय।

दुकान व्यवस्थापन: प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित होने वाली सब्जी मंडी की दुकानों, गुमटियों और मुर्गी दुकानों के पुनर्वास एवं नई दुकान निर्माण पर चर्चा।

नामांतरण स्वीकृति: मकान एवं भवनों के नामांतरण हेतु आए आवेदनों पर विचार।

पेंशन योजना: राष्ट्रीय पेंशन योजना एवं विभिन्न सामाजिक सहायता योजनाओं के आवेदनों की स्वीकृति।

गौधन प्रस्ताव: गोधन से संबंधित नए प्रस्तावों को भेजने पर निर्णय।

कार्यवाही अनुमोदन: PIC के संकल्पों और पूर्व में की गई कार्यवाहियों का आधिकारिक अनुमोदन।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सभी पार्षदों और संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है ताकि जनहित के इन मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर नगर विकास को गति दी जा सके।

संबंधित पोस्ट

पाली के जंगल मे चल रहे बावनपरी के फड़ पर कटघोरा पुलिस का छापा: 1 लाख से अधिक की रकम जब्ती के साथ 15 जुआरी हिरासत में, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

hindmedianews

फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बना सतनामी समाज के गुरु का अपमान व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले अज्ञात आरोपी के ऊपर कार्यवाही की रखी मांग ,सतनामी समाज में आक्रोश   

hindmedianews

2020 बैच की ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान ने संभाला गोमती जोन DCP का कार्यभार, बोलीं- पारदर्शी पुलिसिंग पहली प्राथमिकता

Sakshi Bansod

*ग्राम मेघा के प्रिंस मोबाईल शॉप से 19 नग एंड्रॉयड मोबाईल फोन पुराने कीमती करीबन 90,000/- रूपये की चोरी के आरोपी को धमतरी पुलिस थाना मगरलोड ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार* 

Chunesh Sahu

*परसतराई में ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत भव्य किसान सम्मेलन संपन्न; बालोद जिले के 1.48 लाख किसानों को मिला 511 करोड़ का लाभ*

Chunesh Sahu

शासकीय महाविद्यालय खेरथा के छात्र-छात्राओं को साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट आदि की जानकारी।

Chunesh Sahu