
=
*समाचार*
*राज्योत्सव 2025 : डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में झूमेगा धमतरी-तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नितिन दुबे, राहुल बैंड और साधो बैंड की होगी प्रस्तुति*
धमतरी, 30 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में 2 से 4 नवम्बर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन जिले की लोकसंस्कृति, लोककला, लोकनृत्य और संगीत परंपरा की सजीव झलक प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम में जिलेभर से विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय कलाकारों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ 2 नवम्बर की संध्या 5 बजे भजन, सूफी और ‘जय गोविंदा’ जैसी आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से होगा, जिसे अनुज रॉक बैंड रायपुर प्रस्तुत करेगा। इसके बाद मांदरी नृत्य, गढ़िया बाबा नर्तक दल की लोक प्रस्तुति, एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के छात्रों का गीत-नृत्य, पंथी नृत्य, पंडवानी एवं लोकनृत्य की श्रृंखला दर्शकों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रंग देगी। पहले दिन का मुख्य आकर्षण शाम 7 से रात 10 बजे तक लोकप्रिय गायक नितिन दुबे का लाइव कार्यक्रम रहेगा।
दूसरे दिन 3 नवम्बर को कार्यक्रमों की शुरुआत स्वच्छता अभियान आधारित नृत्य-नाटिका से होगी। सर गौरी शंकर श्रीवास्तव सेवा समिति, मानसिक दिव्यांग सेवा केंद्र, उन्नायक सेवा समिति, श्री बालाजी प्रशिक्षण केंद्र, ऐजेक्ट फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही लोक नृत्य, कत्थक नृत्य एवं पंडवानी की आकर्षक प्रस्तुति होगी। संध्या 8 से 10 बजे तक राहुल बैंड का संगीतमय कार्यक्रम दर्शकों को झूमने पर विवश करेगा।
तीसरे दिन 4 नवम्बर को “आमचो बस्तर” शीर्षक पर एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह की प्रस्तुति राज्य के गौरवशाली लोक जीवन को प्रदर्शित करेगी। श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय, सेजस हटकेशर, कलेश्वरी साहू एवं आकाश गिरी गोस्वामी द्वारा नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा विषय पर नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का समापन सत्यभाम भारती की सनातनी प्रस्तुति और ब्राइट बैंड रायपुर के सुरमयी कार्यक्रम से होगा। रात्रि 7 से 10 बजे तक प्रसिद्ध साधो बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति के साथ राज्योत्सव को यादगार समापन प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में 26 विभागों के विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनसंपर्क विभाग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह उत्सव प्रदेश की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और एकता का जीवंत प्रतीक बनेगा।
== समाचार ===

*‘पेंट द सिटी’ चमकारी अभियान के तहत शहर की दीवारें बन रही कला का केंद्र, जिला प्रशासन एवं निगम की अनूठी पहल, आज से वाल पेंटिंग प्रारंभ, 2 नवंबर तक अपनी कला को दीवाल पर निखारने का मिलेगा मौका*
*विजेता को मिलेगा ₹21,000 का पुरस्कार*

धमतरी। जिला प्रशासन एवं नगर निगम धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में “पेंट द सिटी (चमकारी)” अभियान के तहत शहर की चयनित दीवारों पर वॉल पेंटिंग का भव्य आयोजन आज से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य शहर की दीवारों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से सुंदर और जीवंत बनाना है।
इस आयोजन में प्रतिभागियों को चिन्हांकित दीवारों पर बॉक्स के रूप में क्षेत्र दिया गया है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और रंगों के माध्यम से सामाजिक संदेशों, संस्कृति और स्वच्छता की झलक को चित्रों में उतार रहे हैं। दीवारों पर बन रहे ये शानदार चित्र न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, बल्कि राहगीरों का ध्यान भी आकर्षित कर रहे हैं।
आयोजन के अंतर्गत आगामी 2 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आयोजित होगा मतलब इस दिनाक तक सभी प्रतिभागी को अपनी पेंटिंग पूर्ण करनी होगी, बारिश के मौसम को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले कलाकार या व्यक्ति को ₹21,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रू.15000/- पुरस्कार दिया जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि “पेंट द सिटी” जैसे आयोजन न केवल शहर के सौंदर्यीकरण में सहायक हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। इस अभियान से धमतरी की दीवारें अब रचनात्मकता और चमकारी के रंगों से सराबोर होती नजर आ रही हैं। आज प्रतियोगिता की शुरुवात करने के लिए आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर, पार्षद चंद्रभागा साहू, उप अभियंता कमलेश ठाकुर, नोडल अधिकारी शशांक मिश्रा व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

*समाचार*
*परीक्षा परिणाम सुधार की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास आवश्यक-कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा*
’धमतरी, 30 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज डीपीएस स्कूल के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए योजनाबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य करना आवश्यक है। मिशन “अव्वल” के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा के परिणामों की स्कूलवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी छमाही एवं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए अभी से ठोस रणनीति बनाकर उस पर अमल करें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि परीक्षा परिणाम सुधारना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक और प्राचार्य को जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग कक्षाएं लेकर उनकी नियमित मार्गदर्शन व अभ्यास कराया जाए, वहीं मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट में लाने के लिए उच्चस्तरीय तैयारी कराई जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा को रोचक बनाने हेतु विद्यालयों में सृजनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियां भी आयोजित की जाएं ताकि विद्यार्थी पढ़ाई से जुड़ाव महसूस करें।
कलेक्टर ने कहा कि धमतरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अन्य जिलों की तुलना में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। उनका समुचित उपयोग करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण तैयार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित शिक्षक पर कार्यवाही की जाएगी। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां अन्य शिक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिक्षक या प्राचार्य अवकाश पर जाने से पहले अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचना अवश्य दें। फरवरी माह तक संतान पालन अवकाश स्वीकृत न किए जाने के निर्देश भी उन्होंने दिए, अनिवार्यता की स्थिति में समिति विचार कर निर्णय लेगी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जो स्वास्थ्यगत कारणों से लंबे समय तक स्कूल नहीं आ पा रहे हैं, उनके अभिभावकों से चर्चा कर चिरायु टीम के माध्यम से आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों को अपार आईडी में शत-प्रतिशत प्रविष्टि कार्य आगामी 10 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालयों में एलुमिनाई मीट अनिवार्य रूप से आयोजित करने तथा स्मार्ट बोर्ड का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों में कम्प्यूटर लैब की स्थापना की जाए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, डीएमसी श्री अनुराग तिवारी, श्री सूर्यवंशी, बीईओगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
3.*समाचार*
*माडमसिल्ली डेम में पर्यटन को बढ़ावा देने कलेक्टर का निरीक्षण-मूलभूत सुविधाओं के विकास और पर्यटन पर विशेष जोर’*
*कलेक्टर ने साथ आये अधिकारियों की सरकारी वाहन पार्किंग का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया*
*’पार्किंग हेतु डिजिटल पेमेंट के लिए बेरियर के पास बारकोड लगाने कहा ’*

’धमतरी, 30 अक्टूबर 2025/धमतरी जिला प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों और विविध जैविक संसाधनों से परिपूर्ण एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जिले के वनाच्छादित पर्वतीय अंचलों और जलधाराओं में अनेक दर्शनीय स्थल हैं। जिले का माडमसिल्ली डेम अपनी सायफ़न सिस्टम के लिए लोकप्रिय है ।
जिले की अधिकांश प्राकृतिक धरोहर, डेम आदि को ईको-पर्यटन और साहसिक गतिविधियों (एडवेंचर टूरिज्म) के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन की गंभीर कोशिशें जारी हैं।’
इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने माडमसिल्ली डेम का दौरा कर क्षेत्र का निरीक्षण किया और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस मौके पर नगरी एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, संबंधित विभागों के अधिकारी, इको दुरिज्म प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।
पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं का निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डेम के आस-पास की मूलभूत सुविधाओं जैसे-निर्मित गार्डन में सुरक्षित आने-जाने हेतु सीढ़ियों पर गेट का निर्माण, पर्यटन शेड का निर्माण, शौचालय, दिशा-निर्देश हेतु साइन बोर्डों की स्थापना, पर्यटकों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा खाद्य-पेय हेतु ठेला, चाय-नाश्ते की दुकानें इत्यादि की आवश्यकता को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को इस स्थल की जिम्मेदारी को आत्मसात करना होगा। साथ ही उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्यटकों की आवाजाही पर निगरानी रखने की अपील की, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
डिजिटल भुगतान व्यवस्था की शुरुआत
पर्यटन स्थल को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने प्रबंधन समिति को साथ आये अधिकारियों की सरकारी वाहन पार्किंग का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया। उन्होंने यूपीआई डिजिटल पेमेंट के लिए नाके के पास बारकोड लगाने कहा। इसके माध्यम से अब पर्यटक नकदी के अलावा यूपीआई व अन्य डिजिटल माध्यमों से भी भुगतान कर सकेंगे। यह पहल पारदर्शिता, सुविधा और स्थानीय आय की निगरानी के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की पहल
पर्यटन स्थल पर गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में और प्रशिक्षित करने पर बल दिया । आज कलेक्टर द्वारा इन प्रशिक्षित गाइडों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इससे न केवल स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा बल्कि पर्यटकों को भी व्यवस्थित एवं जानकारीपूर्ण अनुभव प्राप्त होगा।
स्थानीय सहभागिता पर विशेष बल
कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पर्यटन स्थल की स्वच्छता, व्यवस्था और पर्यटक सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि पहचान अब केवल एक बाँध (डेम)की नहीं, बल्कि जिले की पर्यटन और आजीविका के रूप में बन रही है। इसके रखरखाव और समुचित संचालन में ग्रामीणों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
’ उन्होंने कहा कि आस-पास का क्षेत्र वन क्षेत्र होने के कारण पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। इसके लिए वन विभाग सतत् निगरानी करता है और पर्यावरणीय अनुकूल गतिविधियों को ही बढ़ावा देगा।
माडमसिल्ली डेम का समग्र विकास न केवल धमतरी जिले के पर्यटन मानचित्र को मजबूती देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को भी नया आयाम देगा।

*समाचार*
*राज्योत्सव 2025 : डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में झूमेगा धमतरी-तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नितिन दुबे, राहुल बैंड और साधो बैंड की होगी प्रस्तुति*
धमतरी, 30 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में 2 से 4 नवम्बर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन जिले की लोकसंस्कृति, लोककला, लोकनृत्य और संगीत परंपरा की सजीव झलक प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम में जिलेभर से विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय कलाकारों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ 2 नवम्बर की संध्या 5 बजे भजन, सूफी और ‘जय गोविंदा’ जैसी आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से होगा, जिसे अनुज रॉक बैंड रायपुर प्रस्तुत करेगा। इसके बाद मांदरी नृत्य, गढ़िया बाबा नर्तक दल की लोक प्रस्तुति, एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के छात्रों का गीत-नृत्य, पंथी नृत्य, पंडवानी एवं लोकनृत्य की श्रृंखला दर्शकों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रंग देगी। पहले दिन का मुख्य आकर्षण शाम 7 से रात 10 बजे तक लोकप्रिय गायक नितिन दुबे का लाइव कार्यक्रम रहेगा।
दूसरे दिन 3 नवम्बर को कार्यक्रमों की शुरुआत स्वच्छता अभियान आधारित नृत्य-नाटिका से होगी। सर गौरी शंकर श्रीवास्तव सेवा समिति, मानसिक दिव्यांग सेवा केंद्र, उन्नायक सेवा समिति, श्री बालाजी प्रशिक्षण केंद्र, ऐजेक्ट फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही लोक नृत्य, कत्थक नृत्य एवं पंडवानी की आकर्षक प्रस्तुति होगी। संध्या 8 से 10 बजे तक राहुल बैंड का संगीतमय कार्यक्रम दर्शकों को झूमने पर विवश करेगा।
तीसरे दिन 4 नवम्बर को “आमचो बस्तर” शीर्षक पर एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह की प्रस्तुति राज्य के गौरवशाली लोक जीवन को प्रदर्शित करेगी। श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय, सेजस हटकेशर, कलेश्वरी साहू एवं आकाश गिरी गोस्वामी द्वारा नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा विषय पर नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का समापन सत्यभाम भारती की सनातनी प्रस्तुति और ब्राइट बैंड रायपुर के सुरमयी कार्यक्रम से होगा। रात्रि 7 से 10 बजे तक प्रसिद्ध साधो बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति के साथ राज्योत्सव को यादगार समापन प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में 26 विभागों के विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनसंपर्क विभाग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह उत्सव प्रदेश की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और एकता का जीवंत प्रतीक बनेगा।

*प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लेकर नगर निगम में हुई विस्तृत बैठक, पथ विक्रेताओं के लिए लोन लेने का अच्छा मौका, प्रथम और द्वितीय लोन की राशि भी बढ़ी*
नगर निगम धमतरी में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महापौर रामू रोहरा व आयुक्त प्रिया गोयल ने निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में पीएम स्व निधि की प्रगति हेतु वार्ड प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा के द्वारा आयुक्त के निर्देश पर ली गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने वार्डों में सक्रियता से अभियान चलाएँ और अधिक से अधिक पात्र पथ विक्रेताओं को योजना की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। सभी वार्डों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पूर्ण रूप से सैचुरेट करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिकतम पथ विक्रेता इस योजना से जुड़ सकें। उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को पुनः 17 सितंबर से प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी के ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत पहली किस्त ₹15,000, दूसरी किस्त ₹25,000 और तीसरी किस्त ₹50,000 तक की ऋण राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों को स्थायी आजीविका और वित्तीय सहायता प्रदान करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जिन हितग्राहियों ने पहली और दूसरी किस्त का ऋण समय पर चुका दिया है, उनके तीसरी किस्त के आवेदन शीघ्रता से स्वीकृत कराए जाएँ। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे नगर निगम क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण अंचलों के पात्र पथ विक्रेताओं को भी आवेदन हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँच सके। बैठक में नगरीय आजीविका मिशन के अधिकारी विमल साहू, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा सभी वार्ड प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त श्री पीसी सार्वा ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे सामूहिक प्रयासों से इस योजना को सफल बनाएं और प्रत्येक पात्र हितग्राही तक इसका लाभ सुनिश्चित करें। पथ विक्रेताओं से उन्होंने अपील किया है कि वे स्वयं भी आकर नगर निगम के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते है।
*अब तक इतने स्ट्रीट वेंडर्स हो चुके है लाभान्वित* लाभान्वित पथ विक्रेताओं की बात करे तो 10000 लोन लेने वाले 1536, 20000 लोन लेने वाले 592 और 50000 राशि का लोन 193 लोगों ने लिया है। इस प्रकार कुल 2321 हितग्राही पीएम स्व निधि योजना का लाभ ले चुके है।
*समाचार*
*शिक्षण उत्सव-7’ का आयोजन 31 अक्टूबर को*
धमतरी, 30 अक्टूबर 2025/ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने और उन्हें एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘शिक्षण उत्सव-7’ का आयोजन 31 अक्टूबर को हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी में किया जाएगा। यह आयोजन जिला शिक्षा विभाग, HSBC इंडिया एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन (OLF) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया किएक दिवसीय कार्यक्रम में राज्यभर से प्रतिभागी शामिल होंगे। जिले के शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
‘शिक्षण उत्सव’ का उद्देश्य शिक्षकों के बीच संवाद, अनुभव साझा करने और नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में शिक्षकों, केंद्र प्रमुखों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शिक्षण उत्सव-7’ के माध्यम से शिक्षा में नवाचार, सहभागिता और उत्कृष्टता को नई दिशा देने का संदेश दिया जा रहा है।
विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश
*धमतरी, 30 अक्टूबर 2025 / भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक ECI/PN/317/2025 दिनांक 06 अक्टूबर 2025 के अनुसार झारखण्ड, तेलंगाना एवं ओडिशा राज्यों के विधानसभा उप निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। आयोग द्वारा उक्त राज्यों में मतदान की तिथि 11 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।*
*उक्त अवसर पर धमतरी जिले में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रमों अथवा व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जो उपर्युक्त राज्यों के मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।*
*यह व्यवस्था लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (ख) के प्रावधानों के अंतर्गत लागू होगी। जिला प्रशासन ने सभी नियोक्ताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने यहां कार्यरत पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस पर अवकाश का लाभ सुनिश्चित करें, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।*
*समाचार*
*दस्तावेज सत्यापन 6 नवम्बर को*
धमतरी, 30 अक्टूबर 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा संविदा पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन बीते दिनों किया गया था। सीएमएचओ डॉ.कौशिक ने बताया कि सपोर्ट स्टाफ एवं आया-एसएनसीयू के संविदा पदों की संशोधित अनंतिम चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यान 6 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित इस दस्तावेज सत्यापन में अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत सभी दस्तावेज की मूल प्रति के साथ उपस्थित होने कहा गया है। सीएमएचओ ने बताया कि अनुपस्थित होने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा।
डॉ.कौशिक ने बताया कि सभी अभिप्रमाणित प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी दस्तावेज सत्यापन के समय अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा, अन्यथा वह योग्य नहीं होगा। नियुक्ति के बाद भी लिपिकीय त्रुटि पाए जाने अथवा अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज त्रुटिपूर्ण या फर्जी दस्तावेज की सत्यता प्रतीत होने पर चयन समिति द्वारा नियुक्ति आदेश को निरस्त किया जाएगा।





