hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

 *आदि कर्मयोगी अभियान से Tribal Village Vision 2030 को मिलेगी गति* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*समाचार* 

 

 *आदि कर्मयोगी अभियान से Tribal Village Vision 2030 को मिलेगी गति* 

 

धमतरी, 03 अक्टूबर 2025/

आदि कर्मयोगी अभियान (Ministry of Tribal Affairs, Government of India) के अंतर्गत धमतरी जिले के 108 ग्रामों में ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ ग्राम विकास योजना (Village Development Plan) का निर्माण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णुदेव साय का संदेश वाचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अमृतकाल में विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में आदिवासी समाज का उत्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ आदि कर्मयोगी अभियान केवल योजना नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व उभारने वाला आंदोलन है। इस अभियान से आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को सशक्त किया जाएगा तथा सुशासन और जनभागीदारी की नई मिसाल कायम होगी।

 अभियान के अंतर्गत “आदि सेवा पर्व” (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर) आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे देश से 20 लाख स्वयंसेवकों को जोड़ने का लक्ष्य है, जिनमें छत्तीसगढ़ से लगभग 1,33,000 “आदि साथी” सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ये साथी पीएम जनमन तथा छत्तीसगढ़ जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को गति देंगे। उन्होंने आह्वान किया कि 2 अक्टूबर की ग्राम सभाओं में गाँव की जरूरतों और समस्याओं पर चर्चा कर स्थानीय प्रशासन की मदद से क्रिटिकल गैप को दूर किया जाए।

 अभियान के अंतर्गत हर ग्राम का अपना Tribal Village Vision 2030 और एक्शन प्लान बनेगा तथा प्रत्येक ग्राम में आदि सेवा केंद्र स्थापित होंगे, जहाँ अधिकारी और ग्रामीण मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध जनों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान “सेवा, समर्पण, संकल्प” के ध्येय के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र को साकार करेगा।

जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्र ने कहा कि “ग्राम विकास योजना का निर्माण ग्रामीण समाज, विशेषकर आदिवासी समुदाय के लिए आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।” उन्होंने आगे कहा कि ग्रामवासियों की सहभागिता से तैयार विलेज एक्शन प्लान स्थानीय प्राथमिकताओं पर आधारित है और इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, सिंचाई और सांस्कृतिक संरक्षण पर विशेष बल दिया गया है।

 

अंत में, जिला प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी कर अपने गाँव के समग्र विकास में योगदान दें।

संबंधित पोस्ट

गुरूर नगर पंचायत के पार्षदों ने अधिकारियों के संरक्षण में अवैध निर्माण कार्य कराए जाने का लगाया आरोप.. मुख्यमंत्री के बालोद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर होगी बड़ी शिकायत..

Chunesh Sahu

समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट छ. ग. द्वारा फोर्ड फाउंडेशन के सहयोग से पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड मरीजों के प्राथमिक इलाज के लिये 8- आक्सीजन सिलेंडर डोनेट किया गया ।

hindmedianews

राजा खड़गराज सिंह को मिला आदिवासी समाज का समर्थन

hindmedianews

पीएमGSY की खुली पोल — पहली बारिश में बह गया पुल, ग्रामीणों की सांसें अटकी….!

प्रधान पाठक अशोक टोण्डे ने निजी व्यय से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर

rakeshbhaskar

एकता के साथ आगे बढ़ रहा दिल्लीवार समाज,,विशाल देशमुख ,,,दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई बालोद का वार्षिक अधिवेशन 

Chunesh Sahu