hindmedianews
Breaking News
अन्य

स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंजीयक कार्यालय में गूँजा राष्ट्रगान,, फहराया गया तिरंगा*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंजीयक कार्यालय में गूँजा राष्ट्रगान,, फहराया गया तिरंगा*

बालोद:– 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ जिला पंजीयक कार्यालय में मनाया गया।
सुबह हल्की बारिश के बयार के बीच, उपपंजीयक वेद प्रकाश सहारे ने महात्मा गाँधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण,पूजा अर्चना कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे के लहराते ही “जन-गण-मन” की मधुर धुन पूरे परिसर में गूँज उठी और हर चेहरे पर गर्व और देशभक्ति का भाव उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर उप पंजीयक वेद प्रकाश ने सभी को स्वतंत्रता दिवस कि बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
जिला दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करने का दिन है | उन्होंने कहा कि “देश की आजादी हमारे पुरखों की देन है, इसे संवारना और सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और दस्तावेज लेखकों ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। पश्चात देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति और मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर दस्तावेज लेखक संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे,दस्तावेज लेखक शिव गौतम, मोo जुनैद कुरैशी,जनक चंद्राकर,जीतेन्द्र पटेल लालू, सोमेश कुमार साहू
उप पंजीयक कार्यालय कर्मचारी श्रीमती शीला तिर्की, उमाशंकर साहू,नरेन्द्र कुमार यादव, पंकज कुमार साहू,पूना मेश्राम, पवन सोनकर, मोहित कुमार, यशवत साहू,धनेश्वर साहू, उमाकान्त कारीगर,रविना कुंजाम, सुरेश यादव उपस्थित थे |

संबंधित पोस्ट

गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने में सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही : तारणी चंद्राकर*

Chunesh Sahu

कुसुमकसा में हुआ भव्य सैनिक सम्मान समारोह ! अंचल के 70 सैनिकों एवं उनके परिवारों का किया सम्मान l*

Chunesh Sahu

*समृद्ध समाज की नींव है शिक्षा : तारणी चंद्राकर* *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव हुआ आयोजित*

Chunesh Sahu

*मुंगेली नगर पालिका के उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन निलंबित* *कार्य में लापरवाही एवं अनुपस्थिति की मिल रही थी लगातार शिकायतें, कलेक्टर ने की कार्यवाही*

Chunesh Sahu

किसान समृद्धि केंद्र मोदी सरकार का किसानों की उपज बढाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है. नरेश साहू जिला मंत्री भाजपा 

Chunesh Sahu

चुनावी शोर गुल थमी,विपक्ष ने प्रार्थना किया तो सत्ता पक्ष ने विकास कारवां की दी दुहाई: मतदाता कहीं खुश तो रूष्ट भी दिखे

hindmedianews