hindmedianews
Breaking News
अन्य

नगर पंचायत गुंडरदेही में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*नगर पंचायत गुंडरदेही में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस*

 हिन्द वीडियो रिपोर्टर यादराम साहू मो, 9009338660

 

 

गुंडरदेही : पूरे देश के साथ-साथ गुंडरदेही में भी 15 अगस्त, 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुराना हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सुबह 9 बजे, मुख्य अतिथि श्री प्रमोद जैन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने शानदार मार्च पास्ट किया। ध्वजारोहण के बाद, मुख्य अतिथि ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।

इस अवसर पर, स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीतों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक आदिवासी नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत स्काउट गाइड के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समारोह की अध्यक्षता जनपद पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विजय सोनकर, श्री कोमल सोनकर और श्री के.के. राजू चंद्राकर, पार्षदगण पोषण बन्नूराम निषाद , हरीश निषाद ,संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, रामबती सोनकर, हेमंत सोनकर, सुल्ताना तिगाला, सलीम खान, हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया,फैज बख्श,सेवक महिपाल रोमलाल यादव शामिल थे।

इसके अलावा, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, सीएमओ किरण पटेल, तहसीलदार कोमल ध्रुव, बी एम ओ ,महिला बाल विकास अधिकारी ,वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी यादव, जनपद सभापति गुलशन साहू, मंडल महामंत्री विनोद चंद्राकर और थान सिंह मंडावी, छगन सोनकर ,चेतन सोनकर ,उत्तम सोनकर ,मनोज बिंझेकर,मनीष चौरड़िया ,सुरेश सोनी ,सोहन सिंहा सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह आयोजन आयोजन समिति गुंडरदेही के सानिध्य में संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

राजस्व निरीक्षक की लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, निलंबन की कार्यवाही…..

Chunesh Sahu

कृषि, खाद्य एवं गैस-पेट्रोलियम कम्पनी हेड खाद्य विभाग की सचिव की पत्रकार वार्ता           

Sakshi Bansod

जिले में 05 नवम्बर से 07 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित।

Chunesh Sahu

रजत जयंती महोत्सव पर महतारी मेगा हेल्थ शिविर आयोजित* *माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों को स्वर्णप्राशन व सुपोषण किट वितरण*

Chunesh Sahu

सिकोसा पहूंच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया पटेल समाज भवन का लोकार्पण

Chunesh Sahu

लोक जन शक्ति पार्टी ने एनडीए गठबंधन तहत भाजपा प्रत्याशी दुर्ग लोकसभा विजय बघेल को दिया समर्थन,

Chunesh Sahu