
ओटेबंद, 14 अगस्त 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के आह्वान पर ओटेबंद मंडल भाजपा के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसने देशभक्ति की भावना को नया आयाम दिया।

हर वर्ष की भांति इस बार भी तिरंगा यात्रा अपार उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा ग्राम ओटेबंद से शुरू होकर गोरख पार्क, कोसा, पांगरी, सिरी, तिलोदा, राहुद और सकरौद तक पहुंची, जहां मां भारती की आरती के साथ इसका समापन हुआ।

यात्रा के दौरान राहुद और पांगरी में शहीद हुए जवानों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकर, सामान्य मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू, सभापति जनपद पंचायत गुलशन साहू, जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू, आदरणीय खरे मैडम, महामंत्री संजू चंद्राकर, महामंत्री हेमंत साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
संयोजक श्रीकांत वर्मा ने बताया कि यह यात्रा देशप्रेम और एकता का संदेश देने का एक शानदार माध्यम है। कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने अपने जोश और समर्पण से इसे यादगार बना दिया।
**रिपोर्टर**: गगनदीप सिन्हा, हिरदे सिन्हा
**संपर्क**: 771845128, 7389867471
2.खम्हरिया में विधायक निधि से नवनिर्मित झिरिया साहू समाज भवन का लोकार्पण एवं मां कर्मा प्रतिमा की स्थापना
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने आज ग्राम पंचायत खम्हरिया में नवनिर्मित झिरिया साहू समाज भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाज की आस्था के प्रतीक मां कर्मा की प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनों के साथ स्नेहपूर्वक भोजन ग्रहण किया गया।
विधायक ओंकार साहू ने अपने संबोधन में कहा—
“यह भवन समाज की एकता, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस स्थान का उपयोग समाज के उत्थान के लिए करें।”
जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर ने अपने विचार रखते हुए कहा—
“मां कर्मा की प्रतिमा की स्थापना हमारे समाज की आस्था और परंपराओं को और सुदृढ़ करेगी। यह भवन समाज के लोगों को एकजुट कर विकास की नई राह दिखाएगा।”

इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं समाजजन को विधायक ओंकार साहू एवं कविता बाबर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, जिलापंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर , डा दयालाल साहू , पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू , प्रकृति जितेंद्र यादव , फागेश्वरी साहू राजेश साहू जनपद सदस्य , रवि कुमार ध्रुव , धनीराम सूर्यवंशी , रंजीत साहू , चितेंद्र साहू , घनश्याम साहू , इंद्रजीत , वेदप्रकाश साहू साथ में कांग्रेस के कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे |
3.भोयना में ढाबा विवाद में तीन युवकों की हत्या, विधायक ओंकार साहू पहुंचे जिला अस्पताल — लापरवाहियों पर जताई कड़ी नाराज़गी
धमतरी शहर से लगे भोयना ग्राम के एक ढाबे में रायपुर के तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक ढाबे पर खाना खाने गए थे, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उनकी जान चली गई। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना पर मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों के अनुसार पोस्टमॉर्टम में अनावश्यक देरी हो रही थी। यह जानकारी मिलने पर धमतरी विधायक ओंकार साहू तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। और हॉस्पिटल प्रशासन से तत्काल पोस्टमार्टम करवाया साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
अस्पताल का निरीक्षण करते हुए विधायक साहू ने कई गंभीर लापरवाहियां पाईं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिला अस्पताल अब प्राइवेट अस्पतालों का रिफर सेंटर बन गया है। मरीजों ने शिकायत की कि एक नर्स और वड़बाय द्वारा उन्हें शिवनंदा अस्पताल सोनोग्राफी के लिए भेजा जाता है, जहां 3000 रुपये की मांग की गई है। इस मामले में 500 रुपये बाकी होने के कारण रिपोर्ट शिवनंदा हॉस्पिटल से उस मरीज को नहीं दी गई।
विधायक ने अस्पताल के शौचालय की बदहाल स्थिति पर भी फटकार लगाई । वहां न तो सफ़ाई है, न ही उपयोग के लिए पानी बाल्टी और जग उपलब्ध हैं। मरीजों ने यह भी बताया कि अस्पताल में भोजन व्यवस्था वेज और नॉनवेज (अंडा) एक ही बर्तनों बनाकर परोसा जाता है, जिससे शाकाहारी मरीजों को परेशानी हो रही है। विधायक ओंकार साहू ने इस अव्यवस्था पर सुधार करने के लिये निर्देषित किया |





