hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

10 महीने बाद सेंसर बोर्ड ने दी ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फिल्म को मंजूरी, सतनामी समाज की फिल्म में खुशी की लहर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

एडिटर इन चीफ, अजय जांगड़े

रायपुर।लगभग 10 महीने के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। यह फिल्म सतनामी समाज के गुरु और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा गुरु बालकदास जी के जीवन और बलिदान पर आधारित है।

फिल्म निर्माताओं का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इतिहासिक प्रमाणों और दस्तावेजों के साथ अपनी बात को मजबूती से रखा। बॉम्बे लाइब्रेरी से प्राप्त गजेटियर में यह प्रमाणित किया गया कि अंग्रेजों ने गुरु बालकदास जी को “राजा” की उपाधि दी थी।

फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि गुरु बालकदास जी की शौर्य गाथा और संघर्षपूर्ण जीवन दुनिया के सामने आए, लेकिन टीम ने संघर्ष जारी रखा और हार नहीं मानी। जरूरत पड़ती तो मामला हाईकोर्ट तक भी ले जाया जाता।

सभी प्रमाणों की जांच के बाद अंततः सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘पास’ (Pass) कर दिया। अब यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिससे आम जनता को गुरु बालकदास जी का गौरवशाली इतिहास जानने का अवसर मिलेगा।

 

संबंधित पोस्ट

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार 11.730 कि.ग्रा. गांजा, मोबाइल सहित बाइक जप्त

hindmedianews

गोधन न्याय योजना के तहत क्लस्टर नोडल गौठानों की ग्रेडिंग निर्धारित प्रपत्र में जल्द से जल्द करें समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिए निर्देश अब तक जिले के 74 प्रतिशत किसानों ने कराया पीएम किसान सम्मान निधि में ई-केवायसी

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति कार्यरत ठेकेदारों और जल जीवन मिशन के संबंध में पूछा प्रश्न

hindmedianews

वैदिक मंत्रोउच्चारण, शंखनांद और ईश्वर की शपथ के साथ अध्यक्ष और पार्षदों ने पद और गोपनियता की शपथ

Sakshi Bansod

कलेक्टर जनदर्शन में जन समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण, 06 हितग्राहियों का तत्काल बना राशन कार्ड

Chunesh Sahu

“मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती”

Chunesh Sahu