hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

कबीरधाम में एंबुलेंस के नाम पर चल रहे मौत के वाहन:नियमों की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदार मौन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

@अजय जांगड़े

कवर्धा :कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत डराने वाली है। यहां लोगों की जिंदगी ऐसे वाहनों के हवाले कर दी गई है, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। पुराने, जर्जर और तकनीकी रूप से अनुपयुक्त वेन और इको वाहनों को ‘एंबुलेंस’ का नाम देकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है – वो भी बिना किसी फिटनेस जांच और जरूरी जीवनरक्षक सुविधाओं के।

फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं, न उपकरण – फिर भी दौड़ रही ‘एंबुलेंस’

सूत्रों के मुताबिक, इन फर्जी एंबुलेंस में से कई के पास फिटनेस प्रमाण पत्र तक नहीं है। कई वाहन 10 साल से भी पुराने हैं। इमरजेंसी के वक्त इनकी तकनीकी खामियां कभी भी किसी जानलेवा हादसे का कारण बन सकती हैं।

एंबुलेंस के मानकों की खुली अवहेलना

राष्ट्रीय एंबुलेंस नीति के मुताबिक, हर एंबुलेंस में प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर, GPS ट्रैकिंग और साफ-सुथरे इंटीरियर जैसी सुविधाएं अनिवार्य हैं। लेकिन कबीरधाम में संचालित इन तथाकथित एंबुलेंस में से अधिकांश सिर्फ नाम की हैं – न जीवन रक्षक उपकरण हैं, न ही न्यूनतम मानकों का पालन।

शिकायतों के बावजूद चुप्पी – जिम्मेदार कौन?

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायतें दी हैं। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे यह सवाल उठता है – क्या यह लापरवाही है या किसी स्तर पर मिलीभगत?

जनता की मांग – हो कार्रवाई, बंद हो जान से खिलवाड़।

जिले के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि:

सभी एंबुलेंस का तत्काल फिटनेस परीक्षण कराया जाए।

मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों को जब्त कर कार्रवाई हो।

सभी एंबुलेंस में GPS सिस्टम अनिवार्य किया जाए।

निष्क्रिय प्रशासन या व्यवस्थागत विफलता?

कबीरधाम में एंबुलेंस सेवा के नाम पर जो हो रहा है, वह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि सीधे आम जनता की जान से खिलवाड़ है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

संबंधित पोस्ट

सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री ने की योजनाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा

Sakshi Bansod

भाई ने भाई की हत्या कर लिखी खौफनाक कहानी… हसिया से किए कई वार, पत्नी भी हुई शामिल

Sakshi Bansod

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत लोहरा में अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया पंडरिया विधायक

Sakshi Bansod

वन्दे मातरम् पर विशेष चर्चा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की सहभागिता, विधानसभा में शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार अधिकारियों पर कार्यवाही और विद्यालयों में पुस्तक वितरण का उठाया मुद्दा

hindmedianews

अपर कलेक्टर ने ग्राम ढोंगईटोला में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डिजिटल गिरदावरी) का किया निरीक्षण 

hindmedianews

मोदी की गारंटी और विष्णु देव सरकार के सुशासन में हो रहे सभी सपने साकार : भावना बोहरा

hindmedianews