
“मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती”
छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का सऊदी अरब में हुआ था । उनका पूरा नाम अब्दुल कलाम मोइनुद्दीन अहमद था। उनके पिता खैरुद्दीन दिल्ली में रहा करते थे, लेकिन 1857 के विद्रोह से पहले सऊदी अरब चल गए थे खैरूद्दीन अपने परिवार सहित 1895 में भारत वापस लौटकर कोलकाता में बस गए थे । मौलाना अबुल कलाम आजाद ने “आजाद ” को अपने उपनाम के तौर पर अपनाया था भारत में हर साल 11 नवंबर का दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर पर मनाया जाता है । यह दिन आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को समर्पित है देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और प्रख्यात शिक्षाविद अब्दुल कलाम आजाद की जयंती को लोग राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर पर मानते हैं । राष्ट्रीय शिक्षा दिवस सामाजिक समरसता और शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले देश के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । मौलाना अबुल कलाम आजाद ने ही स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में यूजीसी, आईआईटी, आईसीएमआर ,आईसीआर ,साहित्य अकादमी ललित कला अकादमी संगीत नाटक अकादमी जैसे संस्थानों की बुनियाद रखी । मौलाना अबुल कलाम आजाद को मरणोपरांत वर्ष 1992 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था । इस कार्यक्रम में आफताब कुरेशी, अशफाक कुरैशी, सोनू ,सौरभ यादव, शरीफ खान, महेंद्र साहू , गणेश यादव, सूरज तिवारी, बिसहत सिंह उपस्थित थे।
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
73898 67471





