hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

भाजपा गंगरेल मंडल के अकलाडोंगरी में आयोजित होगा विकसित भारत संकल्प सभा: मोनिका देवांगन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

विकसित भारत का अमृत काल एवं देश की यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत भाजपा गंगरेल मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में मंडल के अंतिम छोर पर बसे हुए सुदूर डूबान क्षेत्र अकलाडोंगरी के सामुदायिक भवन में शनिवार दिनांक 14 जून को विकसित भारत का संकल्प सभा का आयोजन होगा।।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल के पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधिगण एवं अकलाडोंगरी और आसपास के ग्रामों के उत्साही ग्रामीणजन ,केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही उपस्थित रहेंगे।
गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अद्वितीय एवं यशस्वी 11 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 11 वर्ष के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश के अंतिम व्यक्ति से लेकर राष्ट्र को शिखर तक पहुंचाने का कार्य विभिन्न योजनाओं और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से किया है उनका मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में जमीनी स्तर पर क्रियान्वित एक जन आंदोलन है। मोदी जी ने समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र और हर गांव के विकास को प्राथमिकता दी है। जिससे भारत आज विश्व पटल पर एक नई पहचान बना रहा है।। अकला डोंगरी में आयोजित यह संकल्प सभा ना केवल प्रधानमंत्री मोदी जी के 11 वर्षों के युगांतकारी परिवर्तन एवं ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम होगा बल्कि आने वाले समय में आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के प्रति एकजुटता और संकल्प को दोहराने का भी एक प्रेरणादायी मंच बनेगा।।
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम को सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने हेतु गंगरेल मंडल के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं मंडल संयोजक के रूप में मुकेश यादव सहसंयोजक मो.अहमद खान उमेंद्र सिन्हा, वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी ऋषभ देवांगन सह प्रभारी नरेश यादव बुद्धेश्वर कंवर जयंती हेमराम ध्रुव, विकसित भारत संकल्प सभा प्रभारी चंद्रहास जैन सह प्रभारी रमेश निषाद, योग दिवस कार्यक्रम प्रभारी हेमंत साहू सह प्रभारी टिकेश्वर देवांगन अजय गार्डिया, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस प्रभारी तामेश साहू दयाराम सिन्हा रूपाली ध्रुव, ग्राम पंचायत स्तरीय चौपाल कार्यक्रम प्रभारी ग्राम पंचायत में निवासरत पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों को बनाया गया है।। सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।।

संबंधित पोस्ट

बालोद जिले के गुरुर थाना के थाना प्रभारी श्री रोहित मालेकर का ट्रांसफर हुआ है सुनकर ग्राम सोरर में जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले ने ग्राम सोरर में फटाका फोड़कर जस्न मनाया गया..थाना गुरुर टी आई श्री रोहित मालेकर ने कहा अवैध कार्यो के विरुध उनका अभियान जारी रहेगा..पढ़िए पूरी खबर.. बालोद–बालोद जिले के गुरुर थाना के नए थाना प्रभारी श्री रोहित मालेकर का ट्रांसफर हुआ है सुनकर ग्राम सोरर में जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले ने ग्राम सोरर में फटाका फोड़कर जस्न मनाया जा रहा है साथ ही अवैध कार्य मे लिप्त लोगो मे हर्ष का माहौल है, थाना प्रभारी गुरुर द्वारा लगातार अवैध कार्यों में लगाम लगाया गया है जिससे आम जनता भी थाना प्रभारी श्री रोहित मालेकर से आम जनता भी खुश है ।थाना गुरुर प्रभारी श्री रोहित मालेकर ने अवैध शराब बिक्री व जुआ सट्टा,यातायात व्यवस्था, व चोरी की घटनाएं लगातार हो ने पर लगातार कार्यवाही की गई। जिससे अच्छी क़ानून व्यवस्था गुरुर टाउन में देखने को मिला है ।टी आई श्री मालेकर से स्थान्तरण के सन्दर्भमे पूछने पर होने कहा कि अभी तो फिलहाल वे गुरुर थाने में रहकर सेवा दे रहे है ,अवैध कार्यो के विरुध उनका अभियान जारी रहेगा।।

Chunesh Sahu

खुटेरी (खे),सम्बलपुर,फरदडीह एवं बुंदेली में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

राजनांदगांव में ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार

Sakshi Bansod

पंडरिया पुलिस कार्यवाही:1.324 किलो गांजा व 4000 नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

वार्ड 2 के रहवासियों ने रखी मूलभूत सुविधाओं की मांग, मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

hindmedianews

*भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सनावल चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।*

Chunesh Sahu