hindmedianews
Breaking News
देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

अब घर बैठे ही उठाएं PM Awas Yojana का लाभ, ये है आवेदन करने की आखिरी तारीख

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत योग्य लाभार्थियों के सर्वेक्षण का कार्य 31 मार्च तक जारी रहेगा। यह सर्वेक्षण आवास प्लस एप के माध्यम से किया जा रहा है और यह पूरी तरह निशुल्क है। जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति या दलाल के बहकावे में न आएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र परिवारों को आवास प्लस सूची में अपना नाम दर्ज करवाना होगा, जो कि पूरी तरह से निर्धारित मापदंडों पर आधारित होगा। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए लोग अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी या पंचायत स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

अवैध वसूली पर कड़ी कार्रवाई

मुकुल कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों को यह हिदायत भी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अगर किसी से अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। विभाग ने इस पर सख्त कदम उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। किसी भी मामले में सर्वेक्षण के नाम पर राशि लेने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ लेने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। लाभार्थी pmayg.nic.in/infoapp.html लिंक पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इससे लाभार्थियों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी और वे घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

जिले में सर्वेक्षण पूरा होने की स्थिति

विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले में 80,793 लाभार्थियों का सर्वे किया जा चुका है। इसमें 6,106 पुरुष और 74,687 महिला लाभार्थी शामिल हैं। सर्वेक्षण किए गए लाभार्थियों में 5,922 अनुसूचित जाति, 18,198 अनुसूचित जनजाति, 928 दिव्यांग और 56,673 अन्य वर्ग के लाभार्थी शामिल हैं। इसके अलावा 48,441 लाभार्थियों का जॉब कार्ड, 80,745 का आधार सत्यापन और 80,551 का ई-केवाइसी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

संबंधित पोस्ट

आपसी कलह का खौफनाक अंजाम: पिता ने बेटों संग लगाई गंगा में छलांग, दो मासूमों की गई जान , एक नसीहत, गलत कदम से पहले सोचें

hindmedianews

वन विकास निगम कार्यालय में आग से सफाई! जिम्मेदार विभाग की लापरवाही ने खड़े किए गंभीर सवाल

hindmedianews

समानता और सामाजिक न्याय के प्रणेता कांशीराम जी को किया गया नमन,महापरिनिर्वाण दिवस पर पूरे देश में हुई श्रद्धांजलि सभाएं

dharmchandrakar

कबीरधाम जिले के स्कूल भवनों के मरम्मत एवं अन्य सुधार कार्य के लिए लगभग 12 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति

hindmedianews

कबीरधाम में पुलिस की सख्ती, होटल-लॉज और ढाबा संचालकों को दिए कड़े निर्देश, “समाधान एप्प” के उपयोग पर जोर

Sakshi Bansod

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में हेल्थ और हाइजिन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर एशियन पेंट्स का जोर: अमित सिंगलेे

Admin