hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य कूडो रेफरी ट्रेनिंग कैंप में कबीरधाम के कोच खिलाड़ियों का चयन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ , रायपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल हॉल, मथपुरेना में दिनांक 15-16 फरवरी 2025 को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कूडो रेफरी ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शिविर में कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा खेल के नियमों और रेफरी की भूमिका पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

कबीरधाम से कोच नितेश चंदेल एवं खिलाड़ी दीपेश्वरी विश्वकर्मा, रविंद्र चंद्रवंशी, बृजेश चंद्रवंशी और पाल सिंह धुर्वे ने इस ट्रेनिंग में भाग लिया।
शिविर का सफल संचालन कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सचिव भूपत और दुर्ग एसोसिएशन के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों द्वारा किया गया।

कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राजा कौशल एवं रायपुर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष निर्मलकर ने सभी प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में कूडो गेम में रेफरी की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश पुरी गोस्वामी ने भी सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं। कूडो एसोसिएशन कबीरधाम के अध्यक्ष एवं हेड कोच निगेश्वर नाथ योगी ने जिले के प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट भागीदारी और रेफ़री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

संबंधित पोस्ट

सुहागरात मनाने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, रात को आईं अजीब आवाजें, सुबह कमरे का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

aakashbanjare

जिले के सातों नगरीय निकाय के निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव की देखिए स्थिति… कौन कितने वोट से जीता…

Chunesh Sahu

*अंगना म शिक्षा और स्मार्ट माता का चयन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन…* *”बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए माताओं की भूमिका सर्वोपरि – दयाशंकर सिन्हा-संकुल समन्वयक…*

Chunesh Sahu

PM आवास योजना में बड़ा बदलाव अब 2500 वर्गफीट भूमिधारकों को भी मिलेगा लाभ

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में करेंगे शिरकत, 30 लाख की लागत से बने भवन का करेंगे लोकार्पण

Sakshi Bansod