hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

45 वर्षीय युवक ने पड़ोसी के घर लगा ली फांसी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कोरबा: कोरबा के एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के घर में जाकर फांसी लगा लिया। घटना उस समय हुई जब पड़ोसी का परिवार मतदान के लिए बाहर गया हुआ था। कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय नगर का मामला है। मृतक जयसिंह सांवरा के भांजे रोहित सांवरा ने बताया कि जब वह मतदान केंद्र से लौटा, तो उसने अपने मामा को पड़ोसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, जयसिंह शराब के आदी थे और अक्सर नशे की हालत में लोगों से विवाद करते थे। उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ा हुआ था, जिसके लिए उनका इलाज चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना गांजा गली संजय नगर की है, जहां मृतक अपने परिवार के साथ रहते थे।

संबंधित पोस्ट

किसानों के कर्ज माफी की चिंता नही, भाजपा का घोषणा पत्र उद्योगपतियों के लिए लाभकारी – नीलकंठ चंद्रवंशी

hindmedianews

Chunesh Sahu

इमाम हुसैन अ.स. के 40 वें (अरबयीन) के मौके पर 5 दिवसीय मजलिसों का आयोजन नवागांव इमामबाड़ा में किया गया।

Chunesh Sahu

चहेतों को बीज लेने वाले कृषि विस्तार अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर से की शिकायत

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी द्वारा धमतरी जिले में निकाला गया शौर्य जागरण यात्रा 

Chunesh Sahu

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन…

Chunesh Sahu