hindmedianews
Breaking News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

सुहागरात मनाने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, रात को आईं अजीब आवाजें, सुबह कमरे का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक घर में दुल्हन का स्वागत करने की जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर भी पहुंच चुका था, सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और फिर आया सुहागरात का वक्त। दूल्हा और दुल्हन दोनों अपने कमरे में गए, लेकिन उसके बाद जो हुआ, वह घरवालों के लिए एक बड़ा सदमा बन गया।

जानिए, क्या हुआ उस रात?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला थाना कैंट के सहादगंज मुरावन टोला का है। जहां एक जोड़े की शादी हंसी-खुशी से हुई थी और सब परिवारवाले बेहद खुश थे। लेकिन, अगले ही दिन ये खुशियां मातम में बदल गईं। सुहागरात के बाद जब सुबह 7 बजे तक दूल्हा और दुल्हन कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिवारवालों ने दुल्हन को जगाने के लिए आवाज दी। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया।

कमरे में दिखा दिल दहला देने वाला दृश्य
बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा तोड़ते ही परिवारवालों के होश उड़ गए। अंदर का दृश्य बहुत डरावना था। दूल्हा कमरे में ही छत के हुक से फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि दुल्हन बेड पर मरी हुई पाई गई। यह देख घरवाले सन्न रह गए और तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में रोना-पीटना मच गया

रिसेप्शन की थी पूरी तैयारियां
यह घटना ऐसे समय में घटी जब नवविवाहित जोड़े का रिसेप्शन भी होने वाला था। लेकिन अब खुशियों की जगह ग़म और शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम जिले के नए कफ्तान होंगे अभिषेक पल्लव

hindmedianews

संविधान दिवस पर आज संसद में भव्य आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी अध्यक्षता, सभी दलों के नेताओं को भेजा गया निमंत्रण

Sakshi Bansod

पंचायत चुनाव का आज अंतिम चरण, अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, यहां जनपद प्रत्याशी पर हमला

Sakshi Bansod

जिला चिकित्सालय कबीरधाम में कैंसर का हो रहा इलाज

hindmedianews

ग्राम गनियारी की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान:मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता ने हासिल किया द्वितीय स्थान

hindmedianews

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर “स्वास्थ्य के लिए एकजुट – विज्ञान के साथ खड़े रहें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम

Sakshi Bansod