hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

शासन, प्रशासन नहीं कर पायी सेमरहा में मृत 19 लोगों की दशगात्र पूर्ण व्यवस्था, सामाजिक लोगों ने लगाई आरोप

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
ज़िला प्रशासन, भाजपा विधायक एवं आर.एस.एस कार्यकर्ताओं से नाराज़ दिखे आदिवासी समाज क्योंकि इन्ही ने ली थी पूर्ण ज़िम्मेदारी ।
पंडरिया :- कुई कुक़दूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम बाहपनी में सड़क दुर्घटना से हुई 19 आकस्मिक मृत्यु पर आज सामाजिक रूप से दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन सेमरहा गांव में हुआ । उक्त दशग़ात्र के कार्यक्रम में सामाजिक व क्षेत्रीय जन बड़ी संख्या में सम्मलित हुए परन्तु इस आयोजन में व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। जहाँ सैकड़ो पारिवारिक सदस्य सहित हज़ारो की संख्या में पहुँचे क्षेत्रीय सामाजिक आमजनों को भोजन नही मिला ।

 

 प्रशासन ने टेंट ,पंडाल व भोजन व्यवस्था करवाई थी परंतु इस भीषण गर्मी में टेंट व्यवस्था ही नहीं अपितु भोजन व्यवस्था भी सही नहीं की गई , बारह बजे आम भोज आरंभ किया गया था पहली पंक्ति के भोजन के तुरंत बाद भोजन ही ख़त्म हो गया वही भोजन समाप्ति के उपरांत दूसरी ओर दोपहर लगभग तीन बजे तक हज़ारो आदिवासी भाई बहन भोजन का इंतज़ार करते देखे गये जिसमें सामाजिक रूप से लोगो में ख़ासी नाराज़गी देखी गई ।
जानकारी के मुताबिक़ सत्ता पक्ष के द्वारा समूचे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई थी जिसमें समाज के लोगो को कोई भी व्यवस्था करने के लिए साफ़ मना कर दिया गया था जिसके कारण बिगड़ती भोज व्यवस्था को देख आदिवासी समाज ने अव्यवस्था पर अपनी घोर नाराज़गी व्यक्त की है । समाज के लोगो द्वारा भोजन व्यवस्था के अव्यवस्थाओं पर बताया कि हम इस कार्यक्रम को अपने समाज के सहयोग से कर लेते तो यह अव्यवस्था नहीं फैलती , हज़ारो लोग जो इतनी विकराल गर्मी नौतपा में घंटों पंगत पर बैठे रहे वो सही समय पर भोजन पा जाते चुकी हमने दो दिन पूर्व ही शासन प्राशन को बताया था कि आस पास के गावो के हमारे पड़ोसी ग्रामीण भोजन अथवा अन्य व्यवस्था ख़ुद कर लेंगे पर हमे मना कर दिया गया जिसका परिणाम है कि यह अव्यवस्था फैली ।
सेमरहा ग्राम में आयोजित दसगात्र कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जो ख़ुद आदिवासी समाज से है श्री विष्णुदेव साय जी सहित उपमुख्यमंत्री विजय सर्मा व क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा व भाजपा के अन्य बड़े बड़े पदाधिकारी ज़िला स्तर के सभी प्रमुख प्रशासनिक भी सामिल थे वही आर.एस.एस.के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुँचे देखे गये है।

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

सूरज ठाकुर ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म , युवती की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

hindmedianews

जिला जेल में रवि प्रकाश पांडेय ने कराया योग  योग से मन में सुविचार आते है,

Chunesh Sahu

जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया कलेक्टर से मांग अध्यक्ष प्रकाश वर्मा के खिलाफ

hindmedianews

किसान कल्याण फांउडेशन द्वारा किसान प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 

hindmedianews

ग्राम चाराचार के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रस्तुतियां, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया प्रोत्साहित*

Chunesh Sahu