hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिला जेल में रवि प्रकाश पांडेय ने कराया योग  योग से मन में सुविचार आते है,

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला जेल में रवि प्रकाश पांडेय ने कराया योग 

 

योग से मन में सुविचार आते है,

बालोद …बालोद स्थित जिला जेल में विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध योग शिक्षक रवि प्रकाश पांडेय ने योग कराया। इस अवसर पर जेल स्टाफ व बंदियों को विभिन्न आसन बताए गए। इसके अलावा योग का महत्व भी बताया गया।

 विश्व योग दिवस पर जगह-जगह योग का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में जिला जेल बालोद में भी योग का कार्यक्रम हुआ। इसमें बालोद के प्रसिद्ध योग शिक्षक रवि प्रकाश पांडेय ने योग के आसन बताए। उन्होंने बताया कि योग का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। योग न केवल हमारे तन को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। योग से मन में सुविचार आते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग के महत्व को समझ गया है और यही वजह है कि पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। आज के दिन छोटे-बड़े हर लोग योग करते हैं। पांडेय ने आगे कहा कि योग सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हमें हर रोज करना चाहिए। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। जेल में इस तरह के आयोजन को भी उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण बताया। इसके लिए रवि प्रकाश पांडे ने जेल प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जेलर एसपी कुर्रे सहित जेल स्टाफ मौजूद रहे।

बालोद से के.नागे , कि रिपोर्ट, मो..7697402463

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम जिले के पंचायत प्रतिनिधि और महिला समूह के सदस्य सहित अन्य प्रतिभागी नई दिल्ली की स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में देखेंगे परेड

hindmedianews

*वनांचल के सपनों को मिली नई उड़ान* *तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता बने भारतीय वन सेवा के अधिकारी* *”अजय की सफलता छत्तीसगढ़ के वनाश्रित परिवारों के अटूट विश्वास की जीत है” – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

Chunesh Sahu

नहीं थम रहा अवैध शराब बिक्री, प्रशासन के सह से होता तस्करी

hindmedianews

श्री राधा कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सारंगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है हर माह के 9 तारीख को ग़रीबी ऋखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गर्भावती माताओं के लिए निशुल्क परामर्श निशुल्क जांच तथा निशुल्क सोनोग्राफी

Chunesh Sahu

पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने ‘अमृत मित्र’ समूह को सौंपे पीपीटी किट*

Chunesh Sahu

गुरुर ब्लॉक केअकलवारा पुलिया के किनारे हुए ध्वस्त

Chunesh Sahu