
मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री लेकर जाना पूर्णतः वर्जित
4 जून 2024 को सुबह 08 बजे होगी मतगणना प्रारंभ।
कवर्धा, लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले में 4 जून 2024 को सुबह 08 बजे से जिले के कृषि उपज मंडी समिति, बिलासपुर रोड़ कवर्धा में विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र 72-कवर्धा के लिए डाले गए मतो की गणना (ईवीएम) कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे की उपस्थिति में मतगणना कार्य के सफल संपादन के लिए आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने मतगणना अधिकारियों को सभी तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं के संबंध में अच्छे से प्रशिक्षण लेने कहा।






