hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

नामांकन के अंतिम दिन तीनों विधानसभाओं के 43 अभ्यर्थियों ने 70 नाम निर्देशन पत्र किये दाखिल जिले में द्वितीय चरण के लिए 17 नवम्बर को होगा मतदान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
धमतरी 30 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत द्वितीय चरण के मतदान हेतु नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन आज जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए 43 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 70 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 56 सिहावा से 8 अभ्यर्थियों ने 12 नाम निर्देशन पत्र, विधानसभा क्षेत्र 57 कुरूद से 17 अभ्यर्थियों ने 30 नाम निर्देशन पत्र और विधानसभा क्षेत्र 58 धमतरी से 18 अभ्यर्थियों ने 28 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।
गौरतलब है कि जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए 21 अक्टूबर से अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिये एवं जमा किये जा रहे थे, जिसके तहत 22 अक्टूबर को सिहावा विधानसभा के लिए 1, कुरूद के लिए 2 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। इसी तरह 25 अक्टूबर को कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। वहीं 26 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र सिहावा के लिए 2, कुरूद एवं धमतरी विधानसभा के लिए 3-3 और 27 अक्टूबर को सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लिए 2, कुरूद के लिए 9 तथा धमतरी विधानसभा के लिए 7 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। इसी प्रकार 30 अक्टूबर को सिहावा विधानसभा के लिए 7, कुरूद के लिए 13 तथा धमतरी विधानसभा के लिए 18 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। ज्ञात हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 2 नवम्बर तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी तरह 17 नवम्बर को जिले में मतदान होगा और 3 दिसम्बर को मतों की गणना की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

4-5 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

Sakshi Bansod

मिलेगा 5 लाख का मुफ्त इलाज और…, आयुष्मान कार्ड से उठाएं लाभ, इस तरह आप कर सकते हैं एप्लाई

Sakshi Bansod

*कला की नगरी रायगढ़ के गायक राजीव दुबे की प्रस्तुति “मोर हंसिनी”*

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा के आतिथ्य में भव्य 61 फीट रावण दहन व जगराता ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

hindmedianews

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने किया अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 103 महिलाओं को 5 लाख 15 हजार रूपए का किया चेक वितरण

hindmedianews

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के सक्रिय मार्गदर्शन में चौकी खुड़िया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘‘पहल’’ जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 756 विद्यार्थियों समेत पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित

rakeshbhaskar