hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

4-5 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 4 मार्च और 5 मार्च को देश के सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (CEOs) का सम्मेलन आयोजित किया गया है। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया आउटरीच को बढ़ाने, चुनावी प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका और आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का यह पहला सम्मेलन है। आयोग ने इसके लिए सभी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को अपने-अपने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एक-एक डीईओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) और ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को नामित करने के निर्देश दिए हैं। वैधानिक प्राधिकारियों के रूप में सीईओ, डीईओ और ईआरओ राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिनों का यह सम्मेलन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों को विचार-मंथन और आपस में एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के पहले दिन आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया आउटरीच को बढ़ाने और चुनावी प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका सहित आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी। वहीं दूसरे दिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सीईओ पहले दिन विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा पर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।

संबंधित पोस्ट

होली पर्व को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर

aakashbanjare

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकार पंचुराम सागर की शिल्प मावली माता, झिटकु-मिटकु बना आकर्षण का केंद्र* *युवा शिल्पकार उर्मिला की शिल्प ‘आदन झाड़’ बनी रोचकता का विषय*

Chunesh Sahu

*ईतवारी बाजार,राम मंदिर के सामने धारदार तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली ने किया तत्काल गिरफ्तार

Chunesh Sahu

‘विद्यार्थियों के द्वारा चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन, तालाबंदी किए जाने पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार‘ कलेक्टर ने सभी ब्लॉक के प्राचार्यों की बैठक लेकर अनुशासित रहने के दिए निर्देश

Chunesh Sahu

इंडियन आर्मी अग्नि वीर पर चयन हुआ जगदलपुर अग्नि वीर

Chunesh Sahu

बहुजन समाज पार्टी का सख्त रुख: कथावाचक पर FIR की मांग, सतनामी समाज का अपमान पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कीमांग 

Sakshi Bansod